‘सनातन बैण्ड ने किया रामत्व के साथ राष्ट्र जागरण’*

 

 

11 जून, लखनऊ। सीएमएस सभागार गोमती नगर में संस्कार भारती अवध प्रांत द्वारा भारतीय सेना के सम्मान में सनातन बैण्ड की संगीतमय प्रस्तुति हमारा देश हमारे राम का भव्य आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल जी और कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में राज्य ललित कला अकादमी के उपाध्यक्ष गिरीश चन्द की उपस्थिति रही।

 

मुख्य अतिथि प्रांत प्रचारक कौशल जी ने कहा कि “हमारा देश हमारे राम” कार्यक्रम प्रभु श्री राम के जीवन मूल्यों को समाज में अनुसरण करने हेतु प्रेरित करने वाला है। प्रभु श्री राम की जीवन लीला में परिवारों की समस्त समस्याओं का समाधान निहित है। राम के प्रेम के बिना राष्ट्र प्रेम अधूरा है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों को यह कार्यक्रम जन जन तक पहुंचाने में समर्थ होगा। कौशल जी ने आवाहन किया कि ऐसे कार्यक्रम सभी क्षेत्रों में आज आवश्यक है क्योंकि वर्तमान की सभी समस्याओं का समाधान राम के पद चिन्हों पर चल कर प्राप्त किया जा सकता है।

भारत माता और सरस्वती माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ प्रारंभ हुए सनातन बैण्ड के इस विशेष कार्यक्रम में उपस्थित श्रोता भगवान राम के प्रति आस्था के भावों में बंधकर देशप्रेम की गंगा में डुबकी लगाते रहे।

राष्ट्रीय कवि अभय सिंह निर्भीक द्वारा तैयार किए गए इस विशेष कार्यक्रम में भगवान राम जन्म, बाललीला, तपोवन रक्षा, सीता स्वयंवर, राम सीता विवाह, राम वन गमन, केवट संवाद, भरत मिलाप, सीता हरण, शबरी राम प्रसंग, राम सुग्रीव मित्रता, हनुमान जी द्वारा लंका में सीता जी की खोज, अक्षय संहार, लंका दहन, राम रावण युद्ध और प्रभु राम द्वारा लंका विजय की कथा का कविता एवं संगीत की जुगलबंदी के साथ बहुत ही रोचक तरीके से वर्णन किया गया। तत्पश्चात जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी की अवधारणा पर भारतवर्ष का शौर्यगान, सैनिकों की गाथा, तिरंगे की आरती एवं वंदे मातरम गीत के साथ राम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से ओतप्रोत इस कार्यक्रम का समापन हुआ।

कार्यक्रम का संयोजन संस्कार भारती द्वारा किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक अनिल, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख प्रशान्त भाटिया, विभाग कार्यवाह अमितेश, एकल अभियान के राष्ट्रीय महासचिव माधवेंद्र, सरदार रणबीर सिंह, AAG सुनीता पाल बंसल, VHP से कन्हैया नगीना, ललित श्रीवास्तव, CSC एडवोकेट शैलेन्द्र सिंह, सुनील कालरा, सूर्य भान पांडे, कमलेश मौर्य मृदुल संस्कार भारती, सुनील विश्वकर्मा, श्रीमती संयोगिता चौहान, रीता मित्तल अध्यक्ष लघु उद्योग भारती, कवि श्री सर्वेश अस्थाना, श्रीमती विभा सिंह उपाध्यक्ष संगीत कला अकादमी, मुकेश सिंह अध्यक्ष IACC

सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

 

राम वनवास

 

वल्कल धारण करके रघुवर बने आज सन्यासी

राजमहल का वैभव तजकर राम हुए वनवासी

 

—–

 

राम केवट संवाद

 

जीते जी तर जाऊं मैं इस जीवन को गति दे दो

चरण पखारूंगा रघुवर मैं मुझको अनुमति दे दो

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

A New Drive Begins in Lucknow

Galaxy Auto Drive Opens Modern Car Decoration Showroom and Service Workshop Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *