मेरठ – हापुड लोकसभा के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा के वरिष्ठ नेता विनीत शारदा ने की बैठकें

जगह- जगह हुआ भव्य स्वागत,

मेरठ – हापुड लोकसभा के देहात मंडल में ग्राम मोहद्दीनपुर / छजुपुर /इकला /गेहजा में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा पहुंचे सभी ग्रामीणों में गांव के सम्मानित ग्रामवासियों के साथ बैठके की बैठकों की अध्यस्ता भाजपा देहात मंडल के अध्यक्ष रूप किशोर शर्मा ने की सभी गांव वासियों की परेशानी एवं सुझाव विस्तार से सुने,

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार आम जनमानस के साथ किसान एवं व्यापारियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार ने व्यापारी हित में अभी 10 लाख व 5 लाख का एक्सीडेंटल बीमा देने की शुरुआत की है। इसमें दस लाख जीएसटी में रजिस्टर्ड फर्म एवं पांच लाख का बीमा बिना जीएसटी में रजिस्टर्ड व्यापारी को दिया जाएगा। किसान के खाते में सीधे पैसे पहुंचाने का काम मोदी जी ने किया किसान को खेती के लिए मुफ्त में बिजली योगी जी ने दी ,विनीत शारदा ने दावा करते हुए कहा आज देश एवं प्रदेश का विकास यह कह रहा है प्रदेश की 80 की 80 सीट एवं देश में 400 सीट भाजपा की आएगी भारत के तीसरी बार प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी बनेंगे ,आपको बतादे के बृहस्पतिवार को छजजुपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक राकेश गुप्ता के प्रतिष्ठान पर व्यपारी एवं सम्मानित ग्रामवासियों से संवाद कर बोल रहे थे।

वही विनीत शारदा ने कहा कि आज पश्चिम से लेकर पूरब तक हाईवों का जाल तेजी से फैलाया जा रहा है। इससे व्यापारी का माल सुगमता के साथ एक से दूसरे जनपद व प्रदेश में पहुंच रहा है। प्रदेश में 15 नए एयरपोर्ट 4 अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे दिए गए है। ताकि दूसरे प्रदेश व देश का व्यापारी उत्तर प्रदेश में आकर निवेश कर सकता है ,जब से प्रदेश में योगी सरकार ने मोर्चा संभाला है जब से दिन प्रतिदिन लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी के मामलों में रिकॉर्ड गिरावट आई है।
आज उत्तर प्रदेश में व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस कर रहा है और वह प्रदेश में निवेश करने के लिए लालाहित है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में अब किसी भी व्यापारी पर बिना जांच के एफआईआर दर्ज नहीं होगी। एफआईआर करने से पहले पूरे मामले की जांच होगी, उसके बाद कोई भी गलत कार्यवाही नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र में मोदी सरकार में 9 साल में विकास के नए आयाम स्थापित किए है। जिसमें नए एम्स, विश्वविद्यालय, मेडिकल कॉलेज और रेलवे का फ्रंट कॉरिडोर जैसी बड़ी उपलब्धियां शामिल है।विनीत शारदा ने पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने जो मा गंगा को लेकर आपत्तिजनक बोला हे उस पर विनीत शारदा ने कहा भारत में रह कर हिन्दू देवी देवताओं का जो अपमान करेगा उसकी भारत में जरूरत नहीं है ऎसे लोगो को अविलंब पाकिस्तान चले जाना चाहिए कल चद्रमा पर चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग पर खुशी जाहिर की साथ ही वैगानिको को बधाई दी सभी ने गांव में विनीत शारदा के साथ उत्साह के साथ दीपावली की तरह मिठाई खा कर सबको खुला कर खुशी बनाई व सभी ग्राम वासियों ने भाजपा नेता विनीत शारदा का भव्य स्वागत किया,

इस अवसर पर वेदपाल कश्यप ,धर्मेन्द्र शर्मा आकाश शर्मा संजय शर्मा उमेश कुमार राजेश गुप्ता चौधरी राजपाल ,हरिओम अनिल अग्रवाल ,राजकुमार गुप्ता श्री राज कुमार अमन कुमार महेंद्र अग्रवाल, रविंद्र गुप्ता, अर्चना कंसल, आदि रहे

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sunil Srivastava Enters Graduate Constituency Race

Independent Candidate Puts Seven-District Outreach and Graduate Issues at the Centre of Campaign Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *