श्री अग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

*श्री अग्रवाल सभा ने धूमधाम से मनाई महाराजा अग्रसेन जयंती

डॉ. नीरज बोरा एवं अशोक अग्रवाल ने 21 वरिष्ठ अग्रजनों को किया सम्मानित

लखनऊ I श्री अग्रवाल सभा लखनऊ की ओर से श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह रविवार को मोतीनगर के महाराजा अग्रसेन विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया। श्री अग्रवाल सभा लखनऊ की ओर से चल रहे तीन दिवसीय श्री महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ अग्रजनों व मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह के नाम रहा। समारोह की शुरुआत सुबह हवन-पूजन अनुष्ठान से हुई। वहीं शाम को जयंती समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वल से किया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि डॉ. नीरज बोरा विधायक उत्तर प्रदेश एवं विशिष्ट अतिथि अशोक अग्रवाल सदस्य विधान परिषद मौजूद थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम संध्या में अग्र समाज द्वारा संचालित शिक्षण संस्थाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मुख्य अतिथियों ने लोकराम अग्रवाल, बनवारी लाल कंछल, सतीश चंद्र अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल, रूपचंद्र अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद गट्टानी, समेत 21 वरिष्ठ अग्रजनों का माल्यार्पण, स्मृति चिन्ह एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सभा लखनऊ की ओर से वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्तकर्ता अग्रवंशी मेधावी छात्रों को भी सम्मानित किया गया। अग्रवाल सभा के महामंत्री अनुपम मित्तल ने बताया कि जयंती समारोह में आई प्रत्येक महिला को एक आर्कषक उपहार दिए गए। कार्यक्रम संयोजक मनोज कुमार हवेलिया ने बताया कि जयंती समारोह में प्रथम 100 अग्रबंधुओं को लकी ड्रा का कूपन भी दिया गया। इस मौके पर अध्यक्ष डॉ जगदीश चन्द्र अग्रवाल, महामंत्री अनुपम मित्तल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र अग्रवाल एवं मुकेश अग्रवाल, लोकराम अग्रवाल, मनोज कुमार हवेलिया, यतेन्द्र कुमार सिंघल, सुनील अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल एवं हजारों की संख्या में अग्र समाज के बंधुगण मौजूद थे।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *