भारतीय स्टेट बैंक समाज के विभिन्न क्षेत्र में सदैव सकारात्मक सहयोग में अग्रीणी रहा

 

 

भारतीय स्टेट बैंक समाज के विभिन्न क्षेत्र में सदैव सकारात्मक सहयोग में अग्रीणी रहा है। इसी क्रम में कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के अन्तर्गत भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक * शरद स.चांडक*    उर्सला हॉर्समेन मेमोरियल डिस्ट्रिक अस्पताल, कानपुर नगर के निदेशक *डॉ. जनार्दन बाबू* को 25 व्हीलचेयर की भेंट करके स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान दिया।              साथ ही समर्थ फाउंडेशन (गैर सरकारी संगठन) , कानपुर नगर से संबद्ध महिलाओं के सशक्तिकरण में अपना अप्रतिम योगदान देते हुए 25 सिलाई मशीनें भेंट स्वरूप प्रदान की।

 

अपने इसी एक दिवसीय कानपुर दौरे पर मुख्य महाप्रबंधक, लखनऊ मंडल शरद स. चांडक ने विष्णुपुरी शाखा के नवीन परिसर का भी उद्घाटन किया।

इसके उपरांत उन्होंने बैंक के अन्य शीर्ष कार्यपालकों के साथ एसएमई ग्राहकों के लिए आयोजित *एसएमई मीट* नामक वार्ता श्रृंखला में सहभागिता की ।

इन कार्यक्रमों के दौरान उनके साथ महाप्रबंधक (नेटवर्क II), लखनऊ मंडल * एम एल वी एस प्रकाश*, उप महाप्रबंधक, कानपुर अंचल * राजीव रावत* , क्षेत्रीय प्रबंधक -1 के एच गुप्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक – 2 संतोष कुमार, सहायक महाप्रबंधक (एसएमई) सुनील कुमार, मुख्य प्रबंधक  अभिषेक त्रिपाठी , मुख्य प्रबंधक (मानव संसाधन)  जया अवस्थी, शाखा प्रबंधक विष्णुपुरी,  धर्मेन्द्र वर्मा एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Convenience Expands, Accountability Faces the Test

RBI Pushes Account Aggregator Interoperability; Financial Information Security Becomes a Critical Concern Pooja Srivastava Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *