मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल के पंद्रह छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनी में चयन

*एस आर ग्रुप के मैकेनिकल व इलेक्ट्रिकल के पंद्रह छात्रों का बहुराष्ट्रीय कंपनी में

बख्शी तालाब स्थित से ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन में टेक-एसोसिएट कंपनी ने मैकेनिकल एवं इलेक्ट्रिकल के 90 छात्रों के लिए कैंपस चयन प्रक्रिया का आयोजन किया। जिसमें मुख्य मानव प्रबंधक,अपर्णा एवं विदेश व्यापार प्रबंधक अब्बास में आकर इस कठिन चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा एवं साक्षात्कार का आयोजन किया। जिसमें चरणबद्ध तरीके से 15 छात्रों का ग्रेजुएट इंजीनियर ट्रेनी सफलता पूर्वक चयन हुआ। जिनका वेतनमान प्रथम वर्ष में 15000 रू/ महीना होगा, जिनके नाम इस प्रकार है ईश्वर चंद्रा (इलेक्ट्रिकल),रमन कुमार (इलेक्ट्रिकल),अनुपम यादव (इलेक्ट्रिकल),अभिषेक यादव (इलेक्ट्रिकल),शांभवी(इलेक्ट्रिकल) अभय राज (मेकेनिकल) रंजीत कुमार (मेकेनिकल), संदीप कुमार(इलेक्ट्रिकल), अजय वर्मा(इलेक्ट्रिकल), अभिषेक वर्मा(मेकेनिकल) अमित कुमार(मेकेनिकल) शिवम राज बहादूर(मेकेनिकल) | द्वितीय वर्ष में 10% का इंक्रीमेंट लगाया जाएगा। जो भी छात्र इनके मापदंडों को पूर्ण करेगा, उसके साथ 3 साल का अनुबंध साइन किया जा रहा है सफल हुए सभी अभ्यर्थियों को माननीय एमएलसी पवन सिंह चौहान ने बधाई दी और कहा सफलता अपने लक्ष्य की तरफ वो प्रथम चरण है जिससे जीवन को सफल बनाया जा सकता है। असफल छात्रों के लिए उन्होंने कहा कि आपके लिए थोड़ी सी मेहनत और इससे बड़ा लक्ष्य जरूर इंतजार कर रहा होगा , इसलिए निराश होने की आवश्यकता नहीं है ऐसा ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन आपके लिए सदैव तत्पर रहेगा । आए हुए सभी अतिथि गणों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *