1090 चौराहे पर राणा सांगा के सम्मान में और रामजीलाल सुमन के विरोध में धरना प्रदर्शन

श्री उदय भानु सिंह एडवोकेट हाई कोर्ट लखनऊ/राष्ट्रीय संगठन मंत्रीश्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत के संयोजन और लखनऊ महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती मीना सिंह के नेतृत्व में लखनऊ दक्षिण के अध्यक्ष श्री रणवीर प्रताप सिंह कार्यकारी महामंत्री श्री अजीत सिंह चौहान लखनऊ उत्तर के महामंत्री श्री प्रदीप कुमार सिंह एडवोकेट युवा मोर्चा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष श्री हर्षसिंह चौहानआदि कार्यकर्ताओं द्वारा 36 संगठनों के आह्वान पर लखनऊ के 1090 चौराहे पर राणा सांगा के सम्मान में और रामजीलाल सुमन के विरोध में धरना प्रदर्शन किया महासंग्राम यात्रा निकलने पर अडिग क्षत्रिय संगठनों की हजारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया जिसमें समन्वय समिति के संयोजक सहित राजपूत समाज की सभी संगठनों ने एकता का परिचय देते हुए विरोध प्रदर्शन में भाग लिया समन्वय समिति द्वारा निर्णय लिया गया की विरोध का यह क्रम अनवरत चलता रहेगा जब तक रामजीलाल सुमन माफी नहीं मांगेंगे l

श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह राणा की दिशा निर्देशन में संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल जिसमें संगठन के वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल होंगे एक ज्ञापन राज्यपाल को दिए जाने पर विचार किया गया यह ज्ञापन राज्यपाल उत्तर प्रदेश के माध्यम से राज्यसभा अध्यक्ष को सांसद राज्यसभा राम जी लाल सुमन के विरुद्ध कार्यवाही हेतु शीघ्र तैयार कर महामहिम राज्यपाल से समय मांगा जाएगा और संगठन का प्रतिनिधि मंडल उपरोक्त आशय का ज्ञापन सौंपा जाएगा यह जानकारी संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री उदय भानु सिंह एडवोकेट ने दिया l

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *