लखनऊ नगर निगम के पढ़े बच्चे अब आईएएस और पीसीएस परीक्षाओं में ला रहे हैं उच्च स्थान -डा दिनेश शर्मा

 

 

 

मोदी सरकार ने स्टार्ट अप के माध्यम से प्रतिभा निखारने के लिए हजारों करोड़ धनराशि की आबंटित

 

डिजिटल इण्डिया ने बदल दी गावों की दशा और दिशा

लखनऊ नगर निगम अब शिक्षा के प्रसार की ओर भी दे रहा है बहुत ध्यान

लखनऊ नगर निगम के बच्चों को लैपटाप देकर उन्हें तैयार किया जा रहा है आज के प्रतियोगितापूर्ण समय के अनुरूप

अमीनाबाद स्कूल की तरह स्मार्ट क्लासेज चलाने का होगा प्रयास

मेादी द्वारा महिला आरक्षण बिल लाने के कारण अब महिलाये छुएंगी आकाश

बार एसोसिएसन सरोजनी नगर के अधिवक्ता डिजिटल लाइब्रेरी बनाकर नये वकीलों को दे सकते हैं दिशा

 

लखनऊ नगर निगम के पढ़े बच्चे आईएएस और पीसीएस बनेगे क्योंकि यहां के प्रतिभागी प्रतियोगी परीक्षाओं में उच्च स्थान ला रहे हैं। यह इसलिए संभव हो सका कि यहां का नगर निगम अब बदल चुका है तथा वह केवल सफाई और जल आपूर्ति पर ही ध्यान नही देता बल्कि आवास बनाने के साथ साथ शिक्षा के प्रसार प्रचार की ओर बहुत अधिक ध्यान दे रहा है। यें बातें लैपटॉप डोनेशन प्रोग्राम का उद्घाटन करते हुए उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सांसद डा0 दिनेश शर्मा ने कश्मीरी मोहल्ले में कहीं।

उन्होंने बच्चों से कहा कि नगर निगम के स्कूलों के विकास के लिए धन की कमी नही होने दी जाएगी।नगर निगम के बच्चांे को अब लैपटाप और मोबाइल देकर उन्हें आज के कम्प्यूटर युग में प्रतियोगी बनाया जा रहा है। उनका यह भी कहना था कि अब यहां

उन्होंने महापौर से कहा कि वे उन्हें पत्र लिखकर देंगे तो वे यहां पर भी स्मार्ट क्लासेज उसी प्रकार चालू कराएं जाने के लिये प्रयास करेंगे। जिस प्रकार से ये कक्षाएं अमीनाबाद इण्टर कालेज में लग रही हैं।
उन्होंने कहा कि चूंकि यहां पर खेल का मैदान भी है इसलिए वे चाहेंगे कि यहां पर बच्चों के लिए खेल की भी व्यवस्था हो।उन्होंने यह भी घोषणा की कि वे खेल मंत्री से बातकर यहां पर जिम की भी व्यवस्था इसलिए कराएंगे क्योंकि स्वस्थ दिमाग में ही स्वस्थ विचार पैदा होते हैं।

सांसद शर्मा ने कहा कि यहां पढ़नेवाली बच्चियां अब भाग्य विधाता बनेंगी क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की है।उन्होंने कहा कि मोदी ने स्टार्ट अप के लिए कई हजार करोड़ का प्राविधान किया है ।उन्होंने अपर नगर आयुक्त से इसके लिए केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने की सलाह दी।अब नगर निगम के स्कूलों में कक्षा 1 में प्रवेश लेने के बाद डिग्री तक की शिक्षा के लिए कहीं भटकना नही पड़ेगा।उनका यह भी प्रयास होगा कि नगर निगम में पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाओं की व्यवस्था हो जाय।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने डिजिटल इण्डिया को इस ऊंचाई तक पहुंचा दिया है कि अब गांव में भी तेारई, लौकी , मूंगफली जैसे अन्य सामान बेंचनेवाले छोटे दुकानदार भी फोन पर पेसे लेन देन कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने गांव गांव में शौचालय, इण्टरनेट कनेक्शन, बिजली, मुफ्त मकान, सौर ऊर्जा केन्द्र स्थापित किया है जिसके कारण आज दादी अपनी पेाती को विडियोकालिंग के माध्यम से लोरी तक सुना देती है।उन्होंने बताया कि पेटीएम फाउंडेशन के के पाराशर के प्रयास से जितने लैपटाप नगर निगम स्कूलों को मिले हैं उनकी संख्या में जल्दी ही और बढोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि सी एस आई आर फंड के द्वारा वह बात करके डेढ़ सौ लैपटॉप नगर निगम को तथा प्रथम किस्त में नवयुग डिग्री कॉलेज को 50 लैपटॉप उपलब्ध कराएंगे जिससे वह विद्यालय में कंप्यूटर लैब बना सके।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *