फिल्म फूले महिलाओं के सामाजिक आर्थिक एवं स्वालंबन का एक अनोखा मिश्रण है जो इस तरह से है कि कुंठित समाज में एक नई लौ जगाने का काम करता है

पूजा श्रीवास्तव लखनऊ।                                                   डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान राष्ट्रीय संरक्षक राम बहादुर पूर्व IAS राष्ट्रीय प्रधान महासचिव इंजी एस पी सिंह प्रदेश अध्यक्ष आसाराम सरोज सुभाष चंद्र और राजेश कुमार वर्मा सहित संगठन के प्रमुख पदाधिकारी एवं सहयोगियों के साथ दिनांक 18 मई 2025 को आईनॉक्स मेगाप्लेक्स एमेरल्ड मॉल, एलडीए कॉलोनी आशियाना निकट पावर हाउस लखनऊ में महात्मा ज्योतिबा राव फूले एवं महान शिक्षिका माता सावित्रीबाई बाई फूले के जीवन संघर्ष एवं समाज में स्त्रियों के लिए शिक्षा के अधिकार दिलाने के लिए किए गए उनके त्याग एवं बलिदान पर बनी फिल्म फूले को सामूहिक रूप से देखा गया।           फिल्म देखने के बाद पूर्व इस राम बहादुर ने कहा कि इस तरह की फिल्म को टैक्स फ्री कर देना चाहिए ताकि समाज में महिलाएं और बच्चियों इस तरह की फिल्में देखकर अपने मौलिक अधिकारों के प्रति सजग उनकी साथ ही वह शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान भी स्थापित करेंगी। इस मौके पर अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने कहा कि इस फिल्म से समाज में एक नई लहर से उठ रही जिससे आने वाले वक्त में एक बड़ा बदलाव हमारे समाज में देखने को मिलेगा। संविधान को बदलने वाले हमारे मौलिक अधिकारों को कुचलना चाहते क्योंकि इन्हीं संविधान के तहत ही हमारा समाज का थोड़ा बहुत उत्थान हुआ है और मुख्य धारा से जुड़ा है जिसको यह फिर से वापस उसी में वापस करना चाहते हैं जहां पर हम उनके गुलाम बनके रहेंगे।               फिल्म फूले महिलाओं के सामाजिक आर्थिक एवं स्वालंबन का एक अनोखा मिश्रण है जो इस तरह से है कि कुंठित समाज में एक नई लौ जगाने का काम करता है जिसमें महिलाओं के मौलिक अधिकारों को बहुत खूबसूरती के साथ वर्णन किया गया है समाज में लोगों का कहना है कि इस तरह की फिल्मों से मनोरंजन कर अथवा जीएसटी हटाना चाहिए ताकि सस्ती दोनों पर नागरिक फिल्म देखकर प्रेरणा ले।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *