यूपी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार को मेमोरेंडम दिया है कि वह खेल के कोटे में बॉडीबिल्डिंग को भी शामिल करें

यूपी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन ने उत्तर प्रदेश सरकार को मेमोरेंडम दिया है कि वह खेल के कोटे में बॉडीबिल्डिंग को भी जोड़ क्योंकि अभी तक केंद्र सरकार के युवा मंत्रालय द्वारा इनकम टैक्स और दूसरे विभागों में नौकरी इस खेल विधा वालों को मिल रही है। यें बातें यूपी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की स्पेशल जनरल मीटिंग में नयें चुनें गए अध्यक्ष साजिद अहमद कुरैशी ने उत्तर प्रदेश की राजधानी के एक निजी होटल में कहीं। 

                                                                             – कार्यकारी निदेशक के रूप में जतिन वर्मा निर्वाचित।

– विश्वास राव जनरल सेक्रेटरी के रूप में निर्वाचित।

– उपाध्यक्ष के पद पर विपुल सिंह और फिरोज खान कोषाध्यक्ष चुने गए ।

– डॉ आनंदेश्वर पांडेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) और विक्रम रोठे (लिगल एडवाइजर, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन , वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन ) रहे मौजूद।

– 40 जिलों से संस्था के जिलाध्यक्ष और महामंत्री रहे मौजूद ।

लखनऊ, इंडियन बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन द्वारा मान्यता प्राप्त यूपी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन की स्पेशल जनरल मीटिंग का सफल आयोजन लखनऊ में किया गया। इस बैठक में 40 जिलों से इस संस्था के अध्यक्ष और महासचिव गण उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ आनंदेश्वर पांडेय (महासचिव, उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन) और विक्रम रोठे (लिगल एडवाइजर, इंडियन बॉडी बिल्डर्स फेडरेशन , वर्ल्ड बॉडी बिल्डिंग और फिजीक स्पोर्ट्स फेडरेशन ) समेत पूरी कार्यकारणी उपस्थित रही।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संस्था के विकास और खिलाड़ियों के हित में कार्य करने के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

यूपी बॉडीबिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन उत्तर प्रदेश में बॉडीबिल्डिंग और फिटनेस को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

साजिद अहमद कुरैशी चुने गए प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारी निदेशक जतिन वर्मा , विपुल सिंह उपाध्यक्ष ने ली शपथ

इस आयोजन के दौरान संस्था के प्रदेश अध्यक्ष के पद पर चुने गए साजिद अहमद कुरैशी ने कहा “मैं यूपी बॉडीबिल्डिंग फेडरेशन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” कार्यकारी निदेशक जतिन वर्मा ने कहा “हम फेडरेशन को और अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने के लिए काम करेंगे।” जनरल सेक्रेटरी के पद पर चयनित विश्वास राव ने कहा “हमारी प्राथमिकता खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और समर्थन प्रदान करना होगा।” इसके पश्चात उपाध्यक्ष विपुल सिंह ने कहा “हमारी टीम मिलकर उत्तर प्रदेश में बॉडीबिल्डिंग को बढ़ावा देने के लिए काम करेगी एवं कोषाध्यक्ष के पद पर चुने गए फिरोज खान कहते हैं कि “मैं फेडरेशन के वित्तीय संसाधनों का प्रबंधन करने और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरा लक्ष्य होगा कि फेडरेशन के वित्तीय संसाधनों का उपयोग खिलाड़ियों और फेडरेशन के हित में किया जाए।”इन सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल चार वर्षों के लिए होगा ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *