मैराथन का उद्देश्य सहकारिता के मूल्यों और एकता को बढ़ावा देना है -जे0पी0एस0 राठौर

मा0 मुख्यमंत्री जी ने श्रन फॉर कोऑपरेशनश् मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने रविवार को अपने आधिकारिक आवास पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 का शुभारंभ किया, जिससे उत्तर प्रदेश इस वैश्विक आयोजन की शुरुआत करने वाला भारत का पहला राज्य बन गया।
उद्घाटन श्रृंखला के तहत, श्रन फॉर कोऑपरेशनश् मैराथन को लखनऊ में मा0 मुख्यमंत्री जी ने अपने आवास 5, कालिदास मार्ग से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
मैराथन दौड़ के समापन समारोह को सम्बोधित करते हुए सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र-प्रभार) श्री जे0पी0एस0 राठौर ने कहा कि मैराथन का उद्देश्य सहकारिता के मूल्यों और एकता को बढ़ावा देना है, जो अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम के अनुरूप है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को भारत में सहकारिता आंदोलन को पुनर्जीवित करने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सहकारिता मंत्रालय की स्थापना से इस क्षेत्र को नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने कहा कि कॉपोरेट क्षेत्र सभी को रोजगार नहीं उपलब्ध करा सकते परंतु सहकारिता के माध्यम से ग्राम स्तर पर बेरोज़गार युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है।
सहकारिता मंत्री ने कहा कि सहकारिता व्यक्ति की समृद्धि का आधार है। सहकारी समितियां वर्तमान परिस्थितियों को नियंत्रित करने में सक्षम है। हम साथ मिलकर वास्तव में एक बेतहर दुनिया का निर्माण कर रहे है। सहकारिता विभाग के माध्यम से किसानों की आमदनी बढाने एवं गरीबी को समाप्त करने के लिए कार्य किये जा रहे है। सहकारिता द्वारा मुख्य रूप से बी-पैक्स के माध्यम से कृषि, बैकिंग, गन्ना विकास, हैण्डलूम, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन एवं निर्माण आदि के कार्य कराकर देश एवं प्रदेश के विकास में सहकारिता महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
सहकारिता मंत्री ने 05 कि0मी0 की मैराथन दौड़ (पुरूष) में प्रथम स्थान पाने वाले श्री बलराम, द्वितीय पुरस्कार श्री इंद्रजीत तथा तृतीय पुरस्कार श्री इस्लाम अली को तथा 05 कि0मी0 की मैराथन दौड़ (महिला) में प्रथम स्थान पाले वाली उजाला, द्वितीय पुरस्कार डिम्पल सिंह तथा तृतीय पुरस्कार प्रतीक्षा यादव तथा अन्य विजेयताआंे को पुरस्कार राशि तथा प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम में प्रमुख सहकारिता सचिव सौरभ बाबू, आरसीएस अनिल कुमार सिंह, यूपी स्टेट कोऑपरेटिव बैंक के चेयरमैन जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रबंधनिदेशक आर.के. कुलश्रेष्ठ, मुख्य महाप्रबंधक नाबार्ड,पूर्व मंत्री एवं एमएलसी डॉ. महेंद्र सिंह यू0पी0 आरएन एसएस के प्रबन्ध निदेशक श्री वी0के0 सिंह एमएलसी अवनीश सिंह पटेल, पवन चौहान और समस्त अपेक्स कोऑपरेटिव संस्थाओं के सभापति,अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सहकारिता और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी इस अवसर पर मौजूद थे।
कार्यक्रम के दौरान सहकारिता विभाग की पहल और योगदान की व्यापक सराहना की गई।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *