संविधान से ही हमें अधिकार और कर्तव्य मिले, जिनका निर्वाहन पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिए-निदेशक सूचना शिशिर

प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही, देश में कई क्षेत्रों में हमारा प्रदेश नं0 वन पर

प्रयागराज महाकुम्भ-2025 अब तक का सबसे दिव्य, भव्य, अलौकिक कुम्भ पर्व बना

उŸार प्रदेश अपनी धार्मिक, संास्कृतिक, आध्यात्मिक पहचान के साथ अब अर्थव्यवस्था में भी नई उचाईयों की ओर छलांग लगा रहा

निदेशक ने सूचना विभाग के कार्मिकों को राष्ट्रीय सम्प्रभुता, एकता, भाई-चारा व बन्धुत्व को बनाएं रखने का संकल्प दिलाया


देश के संविधान को लागू हुए 75 वर्ष पूर्ण हो चुकें हैं। 26 जनवरी, 1950 को हमारा देश गणतंत्र बना और हमें नागरिक अधिकार मिले। इसके पहले हम सभी राजा-महाराजाओं के अधीन प्रजा मात्र थे। संविधान से ही हमें अपने अधिकार और कर्तव्य मिले जिनका निर्वाहन पूर्ण निष्ठा के साथ करना चाहिये। यें बातें 76वें गणंतंत्र दिवस पर सूचना विभाग के परिसर में तिरंगा फहराया और स्काउड गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा आयोजित परेड की सलामी लेते हुए सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, उ0प्र0 के निदेशक शिशिर ने मुख्यालय में कही।

 

निदेशक ने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम सब इस बार 76वाँ गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। देशवासियों के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण व एतिहासिक है।
श्री शिशिर ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है। देश में कई क्षेत्रों में हमारा प्रदेश नं0 वन पर है। पर्यटन, ऊर्जा के क्षेत्र में तथा अन्न्ा, दुग्ध, गन्ना व फलों के उत्पादन में भी पहले स्थान पर है। तीर्थराज प्रयागराज महाकुम्भ-2025 अब तक का सबसे दिव्य, भव्य, अलौकिक कुम्भ पर्व बन चुका है। उन्होंने सभी को महाकुम्भ में जाने और वहाँ पर साधु, संतों, अखाड़ों के दिव्य पुरूषों के दर्शन करने तथा पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य प्राप्त करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस बार महाकुम्भ के आयोजन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था में लगभग 02 लाख करोड़ रूपये की वृद्धि सम्भव है। उŸार प्रदेश की धार्मिक, संास्कृतिक, आध्यात्मिक पहचान रही है, लेकिन अब अर्थव्यवस्था में भी नई उचाईयों की ओर छलांग लगा रहा है। शीघ्र ही प्रदेश की वन ट्रीलियन डॉलर ईकोनॉमी बनाने का सपना पूरा होगा।


उन्होंने सूचना विभाग के उपस्थित कार्मिकों को राष्ट्रीय सम्प्रभुता, एकता, भाई चारा और बन्धुत्व को बनाएं रखने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक दलों ने देशभक्ति गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ वित्त एवं लेखाधिकारी संजय कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक यशवर्धन तिवारी एवं दिनेश कुमार गुप्ता, उपनिदेशक मधु तांबे, एवं राम मनोहर त्रिपाठी, सहायक निदेशक सतीश चन्द्र भारती, जितेंद्र प्रताप सिंह, बी.एल. यादव, प्रभात श्रीवास्तव, संजय कुमार एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारी व स्काउड गाइड बैंड प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राएं मौजूद रही।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *