स्टेट बैंक इंटर सर्कल वॉलीबॉल टूर्नामेंट में तिरुवनंतपुरम मंडल की टीम विजयी

 

 

*पुरस्कार वितरण एवं भब्य समापन समारोह आयोजित*

 

*जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण है स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन- बिनोद कुमार मिश्रा, डीएमडी*

 

लखनऊ। स्टेट बैंक अंतरमंडलीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि  बिनोद कुमार मिश्रा, डीएमडी (एचआर) ने *”जीत-हार से अधिक महत्वपूर्ण है स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का प्रदर्शन. यह ध्येय वाक्य हमें सफलता की ओर ले जाएगा”* कहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। प्रारंभ में मंडल महामंत्री श्री दिनेश कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि तथा अन्य अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

आज खेले गए सेमीफाइनल में कड़े संघर्ष से जयपुर ने चेन्नई को 3-1 से (रामलखन मैन ऑफ द मैच), तथा तिरुअनंतपुरम ने अमरावती को (जिगिश मैन ऑफ द मैच) 3-0 से पछाड़कर फाइनल में अपना स्थान बनाया, फिर फाइनल में भिड़ंत हुई जयपुर तथा तिरुवंतपुरम के बीच जिसमें तिरुअनंतपुरम मंडल की टीम ने 3–1 से विजयश्री प्राप्तकर स्टेट बैंक वॉलीबॉल टूर्नामेंट के कप पर कब्जा किया। दूसरे तथा तीसरे स्थान पर क्रमशः जयपुर मंडल तथा चेन्नई मंडल की टीमें रही।

समारोह में ऑल इंडिया स्टेट बैंक स्टाफ फेडरेशन महामंत्री एल. चंद्रशेखर, अनिल कुमार, कौशलेंद्र कुमार, भजनलाल, दीपक कुमार झा (महाप्रबंधकगण) विनय भल्ला- महामंत्री,ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफिसर्स फेडरेशन, महेश कुमार पांडे-उप महाप्रबंधक, एसबीआईएसए के मंडल अध्यक्ष-अजय पांडे, सीडिओ- राजेश कुमार मीणा एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

  मुख्य अतिथि श्री बिनोद कुमार मिश्र ने सभी विजयी टीमों को तथा महामंत्री दिनेश कुमार सिंह ने सभी मैन ऑफ द मैच के खिलाड़ियों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया। साथ ही राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी-अंबरीश सिंह भदौरिया (डीएसपी), रोशनलाल यादव पूर्व राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी तथा मीडिया प्रभारी- अनिल तिवारी को वृहत मीडिया कवरेज सहयोग के लिए सम्मानित किया गया।

अंत में मुख्य अतिथि ने अंतर्मंडलीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट 2024–25 के समापन की औपचारिक घोषणा की।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *