लखनऊ का ऐतीहासिक कतकी मेला एक बार फिर शुरु

इस बार का कतकी मेला आपके लिए ज्यादा रोमांच लेकर आ रहा है। साथ ही यह रोमांच एक नहीं, बल्कि दो महीने तक कायम रहेगा। 16 दिसंबर से झूलेलाल घाट पर लगने जा रहे इस मेले में इस बार जहां लाफिंग शो ठहाके लगवाएगा तो वहीं लाइव अंडर वॉटर फिश टनल में मछलियां आपको बीच का अहसास करवाएंगी। सस्ते और घर-गृहस्थी के सामान से भरपूर इस मेले का इंतजार शहरियों के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को भी रहता है। इसकी तैयारियों नगर निगम की ओर से झूलेलाल वाटिका में शुरू हो गई हैं। मेले में इस बार आपको हंसाने के लिए एक लॉफिंग शो थिएटर भी होगा जो विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अंदर जाते ही शीशे में आपको खुद पर हंसी आनी शुरू हो जाएगी। आपके शरीर के प्रारूप बदलने शुरु हो जाएंगे। दूसरी ओर 500 प्रकार की मछलियों का फिश टनल मनोरंजन की डोज देगा। मेले में प्रवेश निशुल्क है। लाइव अंडर वॉटर फिश टनल में करीब 500 प्रजाति की मछलियां है। टनल के अंदर जाने ने पर आपको समुद्र के अंदर दर होने होने का का आभास होगा। इसके अंदर आप फोटोग्राफी भी करा सकते हैं। लाफिंग शो में कहीं आपका हाथ बड़ा तो कहीं चेहरा मोटा दिखाएगा। यह पूरा शो शीशे के माध्यम से चलेगा। मेला समिति से मुख्य शुभम गुप्ता ने बताया कि 400 दुकानों मैं आपको क्रॉकरी, कश्मीरी ऊनी कपड़े, फिरोजाबाद की चूड़ियां, पानीपत के कम्बल आदि सामान आपको देखने को देखने को मिलेंगे तो देर न करे आज ही जाये और लुत्फ़ उठाये इस शानदार मेले का। कतकी मेले का उद्घाटन मा० डॉ श्री नीरज बोरा, श्री ब्रज बहादुर पाठक जी

(प्रदेश उपाध्यक्ष), भारत दीक्षित जी (भाजपा मुख्यालय प्रभारी) और हमारे आज के मुख्य अतिथि सुषमा खरकवाल जी (महापौर लखनऊ नगर निगम), रंजीत यादव जी (क्षेत्रीय पार्षद) के द्वारा किया गया।।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *