आज व्यापारियों की तरफ टेढ़ी निगाह से देखने वालों की खैर नही -विनित अग्रवाल शारदा

आज व्यापारियों की तरफ टेढ़ी निगाह से देखने वालों की खैर नही है या तो जेल में या फिर यमराज के पास पहंच दिया गया है। यही वजह है कि हर कोई व्यापार करने के लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर व्यापार करनें के लिए लाइन लगाये खड़ा है। यें बातें
भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर की ओर से आयोजित व्यापारी संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण का कार्यक्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने राजाजीपुरम पश्चिम विधानसभा में कही।

अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी द्वारा किए गए व्यापारी हितों में कार्य जैसे करप्शन और क्राइम में जीरो टॉलरेंस नीति से हफ्ता वसूली अपहरण ,को प्रदेश से जड़ से ख़त्म करने से लेकर इंस्पेक्टर राज को संपूर्ण खत्म किया गया यह बताया तथा व्यापारी बीमा एवं व्यापारी को पैंशन जैसे अनेक निर्णय व्यापारी हित में लिए गए ।
श्री शारदा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश में अपराधियों का दबदबा था तथा व्यापारी व्यापार करने में भयभीत रहता था प्रदेश से पलायन कर रहा था । आज योगी सरकार में व्यापारी निर्भय होकर सुरक्षित व्यापार कर रहा है तथा भारी मात्रा में निवेश उत्तर प्रदेश में आ रहा है देश के बड़े उधमी प्रदेश में लंबी श्रंखला में उद्योग डाल रहे है
विनीत शारदा ने कहा विपक्ष 26 पार्टी नहीं एक अली बाबा 40 चोर की बारात है यह अंग्रेजो की तरह इंडिया है भाजपा भारत के मान सम्मान की बात करते है तीसरी बार भाजपा का भारत जीतेगा नरेन्द्र मोदी जी 400 कमल के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे विनीत शारदा ने कहा प्रदूषण मुक्त भारत को बनाने के लिए वृक्षारोपण कितना आवश्यक है, आज के जीवन में जरूरी है उसके बारे में संपूर्ण जानकारी दी ।

भाजपा व्यपार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व्यपारी संगोष्ठी के मुख्य अतिथि विनीत
उसके उपरांत मुख्यमंत्री योगी जी द्वारा 35 करोड़ वृक्षारोपण करने का निर्णय लिया गया है इस अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण का कार्य व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा मुख्य अतिथि के हाथों संपन्न हुआ कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता अमित गुप्ता , व्यापारी नेता उमेश कुमार, पश्चिम मंडल 1 महामंत्री राजन मिश्रा , नोटेश किशोर दीक्षित, , एसपी वर्मा, आशीष तिवारी , वैभव बाजपेई जी ,सुजीत शर्मा , अंकित राजपूत, व्यापार प्रकोष्ठ बाजार संयोजक हिमांशु गुप्ता तथा अन्य सम्मानित व्यापारी उपस्थित रहे ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता अंजनी श्रीवास्तव उपस्थित रहे,
व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक पुरुषोत्तम पुरी की अध्यक्षता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अभिषेक खरे के संयोजन में संपन्न हुआ ।

 

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *