ऑनलाइन ट्रेडिंग का व्यापारियों को विरोध करना चाहिए-अशोकअग्रवाल

बैठक इन मुद्दों पर खास चर्चा*

” *स्वदेशी अपनाओ विदेशी भगाओ”*
*स्वच्छता पखवाड़ा*
*जीएसटी के दो स्तरों के होने के बाद आ रही कठिनाइयों को दूर करने की चर्चा*
*लखनऊ महानगर के नए पदाधिकारी को मनोनीत करते हुए उनको सर्टिफिकेट का वितरण*

हम सत्ता पक्ष की विधायक होने के बावजूद ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करते हैं बल्कि हम सभी व्यापारी भाइयों से आवाह्न करते हैं ऑनलाइन ट्रेडिंग का विरोध करें। यें बातें उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के नए सदस्यों/ पदाधिकारीको मनोनीत करते हुए मुख्य अतिथि के रूप अशोक अग्रवाल, सभापति, याचिका समिति विधानसभा उत्तर प्रदेश, सदस्य विधान परिषद ने लखनऊ के एक निजी होटल में कहीं।


इस मौके पर विशेष अतिथि सुनील सेल्फी प्रदेश मंत्री/ मंडल प्रमुख ने संगठन की कार्यशैली पर प्रकाश डालते हुए कहा कि व्यापारी हमारे संगठन से ज्यादा से ज्यादा जुड़े और व्यापारीयों की समस्याओं का समाधान एक ही मंच के माध्यम से मिल सकेगा।

श्री सेल्फी ने कहां कि 16 नवंबर को लखनऊ के कथा मैदान आशियाना में वैश्य कुंभ होने जा रहा है उसकी तैयारीयों को लेकर चर्चा एवं विचार विमर्श व्यापारियों से किया और व्यापारियों से आग्रह किया अगले- पिछड़े वर्गों को जोड़ कर प्रतिनिधित्व दिया जाए।
उन्होंने लखनऊ में अलग-अलग जोनों में बांट कर जोन संयोजक/अध्यक्ष के गठन करने पर भी जोर दिया।


सुनील गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में इन सब पर संगठन कार्य करेगा।

संगठन के अध्यक्ष, सांसद/ मंत्री माननीय नरेश अग्रवाल जी का कहना है कि व्यापारी समाज को हम केवल संगठन सदस्य ही नहीं बनाते हैं अपितु उसको नेता बनने का काम भी संगठन द्वारा किया जाता है ताकि वह समाज को के कल्याण एवं निर्बल वर्गों के लिए कार्य कर सकें, जैसे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का विजन है कि भारत आत्मनिर्भर बने वैसे ही संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश अग्रवाल जी का भी विजन है कि व्यापारी भी आत्मनिर्भर बने ।

व्यापारियों ने एक जुट होकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के माननीय नरेश अग्रवाल जी में अपनी आस्था व्यक्त की और कई व्यापारियों ने दुसरो के व्यापार मंडल को छोड़कर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन में अपनी आस्था जताते हुए शामिल हुए।

*महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन लखनऊ महानगर इकाई आर्बिट्रेटर का भी गठन करने का विचार कर रही है जो कि व्यापारियों में सुलह-समझौते कर आपस में लेन-देन की समस्याओं को भी काफी हद तक दूर किया जा सकें।

बैठक में राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारीयों समेत प्रदेश मंत्री सुनील गुप्ता एवं प्रभारी लखनऊ मंडल, महानगर अध्यक्ष अमित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, महामंत्री संजय कुमार बंसल, वरिष्ठ मंत्री गौरव गोयल, वरिष्ठ मंत्री जिमी गर्ग और कोषाध्यक्ष तनुज गर्ग रहें।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *