लखनऊ में उद्यमी महासम्मेलन, 1 ट्रिलियन इकोनामी का बनेगा उत्तर प्रदेश

 

लघु उद्योग भारती, उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित क्षेत्रीय सम्मेलन (उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड) और उद्यमी महासम्मेलन का आयोजन मार्स आडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन राकेश सचान, कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री घनश्याम ओझा, अखिल भारतीय अध्यक्ष, श्री प्रकाश, अखिल भारतीय संगठन मंत्री, श्री राकेश गर्ग, अखिल भारतीय संयुक्त महामंत्री, श्री रवीन्द्र सिंह, सदस्य अखिल भारतीय कार्यकारणी, श्री मधुसूदन दादू, प्रदेश अध्यक्ष, श्री विजय तोमर, प्रदेश अध्यक्ष लघु उद्योग भारती उत्तराखंड, श्री भरत थरड, प्रदेश महामंत्री उत्तर प्रदेश, श्री गौरव मित्तल, प्रदेश संयुक्त महामंत्री, श्री अरूण भाटिया, अध्यक्ष लखनऊ, श्री रितेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष लघु उद्योग भारती लखनऊ, श्री सुमीत मित्तल, सचिव लघु उद्योग भारती लखनऊ और श्री अनुज सहनी, कोषाध्यक्ष लघु उद्योग भारती लखनऊ उपस्थित थे।

कार्यक्रम में माननीय उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक ने कहा कि यह सरकार आपकी है और सभी अपेक्षित कार्य उद्यमियों के सहयोग से ही किए जाएंगे। उन्होंने लघु उद्योग भारती द्वारा दी गई समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया।

प्रदेश अध्यक्ष श्री मधुसूदन दादू ने प्रदेश की औद्योगिक समस्याएं जैसे नगर निगम क्षेत्रों में आवासीय के बराबर गृहकर, उद्योगों में सौर ऊर्जा संयंत्रों पर ब्याज मुक्त ऋण अथवा उपादान, निवेष मित्र पोर्टल का उच्चीकरण, प्रदूषण, फायर नियमों का सरलीकरण व औद्योगिक इकाईयों के मानचित्रों पर सभी विभागों की अनुमन्यता आदि समस्याओं को प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम के अन्तिम सत्र उद्यमी सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अतिथि श्री बृजेश पाठक उप मुख्यमंत्री उoप्रo द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्री रवीन्द्र सिंह सदस्य अ०मा० कार्यकारणी ने किया तथा अंत में सभी का आभार व्यक्त करते हुए श्री अरूण भाटिया अध्यक्ष लघु उद्योग भारती लखनऊ द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *