आपरेशन सिन्दूर” की सफलता व जंग के दौरान शहीदी पा गये वीर सैनिक व अन्य भारतीयों को श्रद्धांजलि

केन्द्री सिंह सभा लखनऊ गुरुद्वारा आलमबाग में भारत द्वारा आंतकवाद को जड़ से ख़त्म करने के लिये पाकिस्तान के विरूद्ध चलाये जा रहे “आपरेशन सिन्दूर” की सफलता व जंग के दौरान शहीदी पा गये वीर सैनिक व अन्य भारतीयों को श्रद्धांजलि देने के लिये अरदास कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें देश के नेतृत्व मा० नरेन्द्र मोदी जी प्रधानमंत्री वजेश के रक्षामंत्री मा० राजनाथ सिंह जी के साथ पूरे देश की एकजुटता की अरदास की गयी ।

गुरुद्वारा अध्यक्ष निर्मल सिंह ने स्वयं देश व देशवासियों की सुरक्षा के लिये अरदास कर देश को इस अवसर पर एकजुट रहने की अपील की ।

दिलप्रीत सिंह विर्क ने कहा की भारत की और से कभी पहल नहीं की गयी पर “छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नही” की नीति अपनाते हुये मा० प्रधानमंत्री जी के इस कदम देश वालियों ने पुर ज़ोर साथ दिया है , परविन्दर सिंह ने कहा सिक्खों के धार्मिक स्थल जो कांग्रेसी नेताओं की गलती से लाहौर और ननकाणा साहिब पाकिस्तान में रह गये थे अब वक्त है पाकिस्तान का इतिहास ही नही भूगोल भी बदल दिया जाये , रतपाल सिंह गोल्डी ने कहा की पूरा देश मा० प्रधानमंत्री मा० रक्षा मंत्री व वीर सैनिकों के साथ है इस बार आर-पार की फतहि करने का वक्त है ।

सर्वजीत कौर ने कहा की देश की सभी माताओं बहिनों का आशीर्वाद मा० प्रधानमंत्री जी के साथ है , देश की एकता व अंडता पर कोई आँच नहीं आयेगी ।

मीडिया प्रभारी हरजीत सिंह ने बताया कि अरदास के बाद आयोजित सभा में दिलप्रीत सिंह विर्क , परविन्दर सिंह , लखविन्दर सिंह घई, सर्वजीत सिंह,रतपाल सिंह गोल्डी , भूपिन्दर सिंह पिन्दा , सर्वजीत कौर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में हिस्सा लिया ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *