गजल सम्राट पद्म भूषण जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि

 

संत गाडगे प्रेक्षाग्रह में उत्तर प्रदेश आर्टिस्ट अकादमी के तत्वाधान में गजल सम्राट पद्म भूषण जगजीत सिंह को श्रद्धांजलि प्रस्तुत करते हुए प्रसिद्ध गायक कमल खान ने हजारों श्रोताओं के सामने विभिन्न गजलें प्रस्तुत की –
1 हजारों ख्वाहिश ऐसी ग़ालिब द्वारा
2 तुम यह कैसे जुदा हो गए
3 चिट्ठी ना कोई संदेश
4 आपको देख कर देखता रह गया
5 शायद आ जाएगा साकी को तरस
प्रसिद्ध गायक कमल खान ने अपनी मीठी और मखमली आवाज के जरिए सभी श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया स

इससे पूर्व कार्यक्रम का उद्घाटन सैयद रिजवान पूर्व सचिव उत्तर प्रदेश सरकार तथा संजय सिंह द्वारा किया गया

श्री सिंह ने कहा कि इस प्रकार के संगीत में कार्यक्रम प्रदेश की संस्कृति व सभ्यता को बढ़ावा देते हैं स

दीप प्रज्वलन में सैयद रिजवान जी , हेमंत राय , मुरलीधर आहूजा , ज्ञानेश्वर शर्मा , अब्दुल वहीद, कमर अली, जुबेर अहमद , प्रमिला मिश्रा, निगत खान संजय सिंह, आदि उपस्थित थे

इस अवसर पर हेमंत राय ने कहा कि हमारी संस्था इस प्रकार के कार्यक्रम में निरंतर सहयोग कर युवाओं को आत्मनिर्भर बना रही है
गायक कमाल खान ने बताया कि जगजीत सिंह जी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन वह अपनी आवाज के माध्यम से पूरी दुनिया में उपस्थित हैं

कार्यक्रम के आयोजक वामिक खान ने बताया कि हमारी संस्था निरंतर कला एवं संगीत के माध्यम से प्रदेश की संस्कृति एवं सभ्यता को तथा यहां के कलाकारों को प्रोत्साहित करती रहती है

गायक कमाल खान के साथ तबले पर राजीव थापा, कीबोर्ड पर संजय श्रीवास्तव, गिटार पर राकेश आर्य, पर क्वेश्चन पर मोहन, पैड पर अनुराग श्रीवास्तव ने संगत दी ।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *