हर घर तिरंगा 3.0 अभियान के तहत डाकघरों से भी मिलेंगे तिरंगा ध्वज – पीएमजी कृष्ण कुमार यादव

हर घर तिरंगाश् 3.0 अभियान रू मात्र ₹25/- रूपए में डाकघरों से मिलेगा

प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से देश भर में 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा अभियान’ चलाया जा रहा है। अहमदाबाद मुख्यालय परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि श्हर घर तिरंगाश् 3.0 अभियान में डाक विभाग द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई जा रही है इसके तहत सभी डाकघरों से तिरंगा ध्वज की बिक्री की जा रही है।

 

पोस्टमास्टर जनरल श्री कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाकघर से बिक्री हेतु उपलब्ध तिरंगे की माप 20 30 इंच है, जिसे लोगों द्वारा मात्र ₹25/- रूपए में ख़रीदा जा सकता है तथा अपने घर पर लगाया जा सकता है। इसके अलावा ई-पोस्ट ऑफिस पोर्टल से भी 13 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वज मँगवा सकते है

कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि डाक विभाग द्वारा विभिन्न स्कूल/ कॉलेजों, अस्पतालों, पुलिस लाइन, पीएसी, सैन्य बलों के कार्यालयों, कोर्ट-कचहरी आदि के साथ साथ सरकारी व निजी क्षेत्र के कार्यालयों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से सम्पर्क कर हर घर तिरंगा अभियान में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। डाक कर्मियों द्वारा अपने परिजनों और आसपास के लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने और तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Academic Eminence Unleashed: SRMU Celebrates Grand Convocation; 7,519 Degrees Awarded & 405 Medals Conferred

# Pooja Srivastava, Any Time News Network . Shri Ramswaroop Memorial University (SRMU) celebrated its …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *