हम सब लोगो को राष्ट्रीय पर्वों का जश्न भी धूमधाम से मनाना चाहिए-मुरलीधर आहूजा

जिस तरह से सभी धर्मों के लोग अपने मुख्य त्योहार होली दिवाली,बकरीद, गुरु पर्व, क्रिसमस को मनाते हैं उसी तरह से हम सब लोगो को राष्ट्रीय पर्वों का जश्न भी धूमधाम से मनाना चाहिए। 15 अगस्त और 26 जनवरी हमारे राष्ट्रीय पर्व हैं। यें बातें जश्न ए आजादी ट्रस्ट की एक महत्वपूर्ण बैठक के दौरान ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने हजरतगंज में कहीं

मुरलीधर ने जश्न ए आजादी ट्रस्ट के कार्यक्रम के बारे में बताया कि कल 9 अगस्त को ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा काकोरी काण्ड के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
आज 10 अगस्त को देश की आजादी पर विभिन्न गणमान्य लोगों की मौजूदगी में परिचर्चा हुई।
11 अगस्त को योग गुरु केडी मिश्रा ने जनेश्वर मिश्र पार्क योग शिविर मे योग के गुण सिखाएंगे उसके बाद 11रू00 से संस्थापक सदस्य मुर्तजा अली और वरिष्ठ सभासद साकेत भाई के नेतृत्व में शहर में लगी विभिन्न महापुरुषों की मूर्तियां की सफाई कर उस पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जाएगी।
12 अगस्त मुर्तुजा अली और ट्रस्ट की चेयरपर्सन रजिया नवाज़ की देख रेख में शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा।13 अगस्त को शहीद स्मारक पर उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार की जोर से 77 मोमबत्ती जलाकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।साथ ही कारगिल पार्क में स्थापित वीर शहीदों की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। 14 अगस्त को कुदरत उल्ला की ओर से रक्तदान शिविर, डाक्टर अवधेश की ओर से इंदिरा नगर और डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी की ओर से बालागंज में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा।15 अगस्त को हज़रत गंज व्यापार मंडल और जश्न ए आजादी ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में 12रू05 मिनट पर हजरतगंज मल्टी लेवल पार्किंग के बाहर झंडा रोहण किया जाएगा।15 अगस्त को उसी स्थान पर शाम को देश भक्ति के विभिन्न आयोजन करके आजादी का जश्न मनाया जायेगा।इस संबंध में वामिक खान ने बताया कि हजरतगंज मल्टीलेवल पार्क के बाहर आज़ादी की एक बेहतरीन शाम मनाई जाएगी।जिसमे देश भक्ति के तराने,मुशायरा तथा बच्चो के द्वारा देश भक्ति पर एक भव्य रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
16 अगस्त को सुबह जो झंडे शहर में इधर उधर फैले हुए मिलेंगे उनको इकट्ठा करके सम्मान पूर्वक सुरक्षित रखा जाएगा।
इस अवसर पर महंत दिब्यागिरी,ेतप कृष्ण जी महाराज,हरपाल सिंह जग्गी,अब्दुल वहीद,जुबैर अहमद,वामिक खान, मुर्तुजा अली,तौसीफ हुसैन,महेश दीक्षित,जीतेश अग्रवाल, रोहित अग्रवाल,मशहूर शायर मो अली साहिल सिद्दीकी,बदरुल भाई नाका ,शालू सिंह हलीमा फहद मोहम्मद कैफ,कुदरत उल्ला खान, शहजादे कलीम,देवेश,राशिद,प्रिंस आर्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *