जबतक 100 फीसदी ₹2000 के बैंकनोट जमा नही हो जाते तब तक ये वैध मुद्रा

1 जनवरी 2026 ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को वापस लेना की स्थिति

एनीटाइम न्यूज नेटवर्क। जबतक 100 फीसदी ₹2000 के बैंकनोट जमा नही हो जाते तब तक ये वैध मुद्रा बने रहेंगे। यें जानकारियां भारतीय रिजर्व बैंक के मुख्य महाप्रबंधक ब्रिज राज ने जारी एक बयान में दिये। भारतीय रिज़र्व बैंक ने दिनांक 19 मई 2023 को बैंकों और डाकघरो के माध्यम से ₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को संचलन से वापस लेने की घोषणा की थी। ₹2000 के बैंकनोटों को वापस लेने संबंधी स्थिति को भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा समय-समय पर प्रकाशित किया जाता रहा हैं कि. ₹2000 के बैंकनोटों को जमा करने और/ या बदलने की सुविधा 7 अक्तूबर 2023 तक देश की सभी बैंक शाखाओं में उपलब्ध थी, लेकिन जिन लोगों के पास नोट किसी वजह से रह गये है वह. ₹2000 के बैंकनोटों को बदलने की सुविधा 19 मई 2023 से भारतीय रिज़र्व बैंक के 19 निर्गम कार्यालयों (भारतीय रिज़र्व बैंक निर्गम कार्यालय)1 में उपलब्ध है। 9 अक्तूबर 2023 से, भारतीय रिज़र्व बैंक के निर्गम कार्यालय, व्यक्तियों/ संस्थाओं से उनके बैंक खातों में जमा करने के लिए भी ₹2000 के बैंकनोट स्वीकार कर रहे हैं। इसके अलावा, जन सामान्य अपने बैंक खातों में जमा करने हेतु देश के किसी भी डाकघर से भारतीय डाक के माध्यम से भारतीय रिज़र्व बैंक के किसी भी निर्गम कार्यालय को ₹2000 के बैंक नोट भेज रहे हैं। गौरतलब है कि 19 मई 2023 को कारोबार की समाप्ति पर, जब ₹2000 के बैंकनोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, संचलन में ₹2000 के बैंकनोटों का कुल मूल्य ₹3.56 लाख करोड़ था, जो अब 31 दिसंबर 2025 को कारोबार की समाप्ति पर घटकर ₹5,669 करोड़ रह गया है। इस प्रकार, 19 मई 2023 तक संचलन में मौजूद ₹2000 बैंकनोटों में से 98.41 फीसदी वापस आ गए हैं।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

67-Fold Price Gap Raises a Bigger Question

UPFSDA Seeks NPPA Intervention Over Procurement Costs, MRP and Patient Billing Pooja Srivastava Anytime News …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *