यूपी के एफपीओ ने फ्लिपकार्ट पर 2 लाख किलो आटे का किया व्यापार

 

अपर मुख्य सचिव कृषि ने दी बधाई, कहा किसानों को मिलेगी प्रेरणा

खेती और ऑनलाइन मार्केटिंग को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स प्रौद्योगिकी माध्यमों को अपनायें किसान

सूफिया ंिहंदी

प्रदेश के अपर मुख्य सचिव कृषि देवेश चतुर्वेदी से फ्लिपकार्ट समर्थ कृषि कार्यक्रम के तहत निराला हर्बल एफपीओ के प्रतिनिधियों तथा फ्लिपकार्ट के एसोसिएट डायरेक्टर हसन याक़ूब ने मुलाकात की।
उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए अपर मुख्य सचिव कृषि को बताया कि केवल तीन महीनों में फ्लिपकार्ट के माध्यम से 2 लाख किलोग्राम गेहूं के आटे के पैकेट बेचे हैं, जिसके परिणाम स्वरूप 50 लाख से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ है। इस पर अपर मुख्य सचिव कृषि द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया और कहा कि उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए यह एक प्रेरणादायक सफलता साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों को भी अपनी खेती और ऑनलाइन मार्किटिंग को तेजी से आगे बढ़ाने के लिए ई-कॉमर्स प्रौद्योगिकी माध्यमों को अपनाना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि एफपीओ निराला हर्बल यूपी के हजारों किसानों का प्रतिनिधित्व करते हैं। इसे देशभर में ई-कॉमर्स पर अपने उत्पाद बेचने के लिए फ्लिपकार्ट द्वारा प्रशिक्षित और सुसज्जित किया गया था। मई 2023 में फ्लिपकार्ट किराने पर इस एफपीओ के नए स्थापित ब्रांड को शामिल किया गया था।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *