यूपीएसआरटीसी ने 7 चेकपोस्ट्स को जियोफेंसिंग तकनीक से सुसज्जित किया है महाकुंभ में प्रवेश करने वाली प्रत्येक बस की सटीक जानकारी मिलेगी – दयाशंकर सिंह

प्रयागराज महाकुंभ-2025 में यातायात प्रबंधन को और अधिक सटीक और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से यूपीएसआरटीसी ने नवीनतम तकनीकों का उपयोग किया है। यूपीएसआरटीसी ने महाकुंभ मेला क्षेत्र में बसों की निगरानी के लिए सभी 7 चेकपोस्ट्स को जियोफेंसिंग तकनीक से सुसज्जित किया है। यें जानकारियां परिवहन मंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह ने जारी एक बयान में दी।
उन्होंने बताया कि इन चेकपोस्ट्स के माध्यम से महाकुंभ में प्रवेश करने वाली प्रत्येक बस की सटीक जानकारी मिलेगी। जियोफेसिंग के माध्यम से बस नंबर, एंट्री टाइम, और एग्जिट टाइम वास्तविक समय की जानकारी प्राप्त होगी। जियोफेंसिंग तकनीक और ट्रैफिक इंटेलिजेंस सर्वर के उपयोग से यह सुनिश्चित किया गया है कि सभी चेकपोस्ट्स पर बसों की मूवमेंट को सटीकता और पारदर्शिता के साथ मॉनिटर किया जा सके।
परिवहन मंत्री ने बताया कि यूपीएसआरटीसी का यह कदम महाकुंभ के दौरान यात्री सुविधाओं को और अधिक प्रभावी और तकनीकी रूप से सक्षम बनायेगा। वास्तविक समय मॉनिटरिंग के माध्यम से बसों की आवाजाही को सटीकता से नियंत्रित करना, यात्रियों को बसों की उपलब्धता और समय सारणी की सही जानकारी प्रदान करना परिवहन निगम का उद्देश्य है। साथ ही महाकुंभ मेले में बसों का प्रभावी प्रबंधन और संचालन सुनिश्चित करना, तीर्थयात्रियों को सुरक्षित, सुगम और पारदर्शी यात्रा अनुभव प्रदान करना के लिए परिवहन निगम कटिबद्ध है।
परिवहन मंत्री ने बताया कि यूपीएसआरटीसी की यह पहल आधुनिकता और सेवा उत्कृष्टता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जियोफेंसिंग के माध्यम से सभी 7 चेकपोस्ट्स पर बसों की मूवमेंट की सटीक जानकारी से मेले के यातायात प्रबंधन को प्रभावी बनाया गया है।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Maharaja Agrasen Commerce Chamber Launched in Lucknow, Pushing Collective Growth and Entrepreneurship

‘One Rupee, One Brick’ Vision Seeks to Build Stronger Business Networks Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *