आजादी से ऑपरेशन सिंदूर तक भारत के सैनिकों के शौर्य एवं पराक्रम का सम्मान करते हैं -विवेक, वरुण 

 

आदर्श व्यापारी एसोसिएशन एवं एस एस इंफ्रा वेंचर्स लिमिटेड द्वारा “एक दिन भारत देश की सेना के नाम” कार्यक्रम.                                                    एस एस इंफ्रा वेंचर्स लिमिटेड और आदर्श व्यापार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से देश की सेवा करने वाले फौजियों को सम्मानित कर अभूतपूर्व कार्य किया है जिसका असर हमारी सेना के मनोबल पर पड़ेगा कि उनके अंदर और ज्यादा जज्बा राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत होगा। यह बातें फौजियों को सम्मानित करते हुए एस एस इंफ्रा वेंचर्स लिमिटेड के निदेशक विवेक एवं वरुण ने राजधानी के एक होटल में कहीं। कंपनी के निदेशक वरुण ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पूरे देश में एक नए जोश का माहौल पैदा हो गया है जिसको लगातार बनाए रखना है।हमारे देश के सैनिकों ने विरोधी देश के छक्के छुड़ा दिए और उसको घुटने टेकने के लिए मजबूर कर दिया है। ऐसे मौसम में हमें देश की सेवा करें थल सेना , वायु सेना, जल सेना के सिपाहियों को सम्मानित हौसला अफजाई करना है। इस मौके पर आदर्श व्यापार एसोसिएशन अध्यक्ष राजेश सोनी ने कहां हम सबको अपनी आमदनी में देश की सेवा बल्कि समाज की सेवा करने में भी लगानी चाहिए ताकि हमारा समाज और देश आर्थिक रूप से स्वालंबित होकर प्रधानमंत्री मोदी के ‌ 2047 विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करना है। कार्यक्रम में 150 से ज्यादा थल सेना, वायु सेना और जल सेना के सिपाहियों के परिवार सहित व्यापारी, शिक्षाविद् और पत्रकारों को सम्मानित किया गया

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *