देश के विकास में योग की महत्वपूर्ण भूमिका – विनीत अग्रवाल

 

 

सुभारती विश्वविद्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया 11 वां विश्व योग दिवस

मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में विश्व योग दिवस का भव्य आयोजन भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ उत्तर प्रदेश के द्वारा किया गया। योग दिवस के कार्यक्रम को महर्षि अरबिन्दो सुभारती कॉलेज एंड हॉस्पिटल ऑफ नेचुरोपैथी एण्ड योगिक साइंसेज, शारीरिक शिक्षा विभाग एवं विश्वविद्यालय के आईक्यूएसी, एनसीसी, एनएसएस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया।

 

योग दिवस के कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा एवं सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ.जी.के.थपलियाल ने किया।

विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों व समस्त कर्मचारियों ने इस वर्ष की योग दिवस की थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग के साथ योग किया।

 

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऋषि मुनियों के तप को भारत की पहचान के रूप में योग को विश्व में ख्याति दिलाई है। योग पूरे विश्व को स्वास्थ्य की अनमोल देन है। देश के विकास में उत्तम स्वास्थ्य की महत्वपूर्ण भूमिका होती है और योग से हमें मानसिक व शारीरिक लाभ मिलता है। इसलिए सभी को नियमित योग करना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों ही नेता भारत की प्राचीन योग विद्या को विश्वमंच पर ले जाने वाले महान कर्मयोगी हैं। उनका जीवन योग के सिद्धांतों का आदर्श उदाहरण है।

भाजपा नेता विनीत शारदा ने कहाँ संपूर्ण प्रदेश में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा हर ज़िले में योग दिवस भव्य तरीक़े से मनाया गया है मेरठ में भी बहुत भव्यता से मनाया गया है सुभारती परिवार को हार्दिक धन्यवाद

सुभारती विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल डॉ. जी.के.थपलियाल ने 11वें विश्व योग दिवस पर सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि योग से हमें शारीरिक व मानसिक एकाग्रता प्राप्त होती है। योग भारतीय संस्कृति की पहचान है। योग तनाव मुक्त जीवन जीने की कला है। विद्यार्थी जीवन में योग की अति महत्वपूर्ण भूमिका है, जो सर्वांगीण विकास में लाभकारी है।

उन्होंने छात्र छात्राओं और विश्वविद्यालय के शिक्षकों को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया।

 

महर्षि अरबिंदो सुभारती कॉलिज एंड हॉस्पिटल ऑफ नेचुरोपैथी एंड यौगिक साइंसेज के प्राचार्य डॉ. अभय शंकरगौड़ा ने कहा कि योग से तनाव अनिंद्रा सहित विभिन्न प्रकार की बीमारियों का उपचार करके स्वस्थ जीवन प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा आज के समय में सबसे ज्यादा विश्वसनीय एवं लाभकारी है। योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में छात्रों के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं भी है। उन्होंने बताया कि योगा कॉलेज में प्राकृतिक चिकित्सा व योग के सम्बन्ध में बीएनवाईएस कोर्स संचालित है। इसके माध्यम से विद्यार्थियों का ज्ञान वर्धन किया जा रहा है।

 

शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने विद्यार्थियो को योग के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि मानसिक तनाव को योग साधना से दूर किया जा सकता है। योग से तन और मन दोनो स्वस्थ होते है, इसके लिए विद्यार्थियों को नियमित योग करना चाहिए।

योग का उद्देश्य व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, भावनात्मक और आत्मिक रूप से स्वस्थ और संतुलित बनाना है।

 

धन्यवाद ज्ञापन शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप कुमार ने दिया। मंच का संचालन शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ.इंदिरा ने किया। डॉ.निशांत सिंह, कपिल शाक्य ने सभी को योग अभ्यास कराया।

इस अवसर पर आईक्यूएसी, एनएसएस, एनसीसी सहित विश्वविद्यालय के पदाधिकारी, शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Meerut to Host India’s Second Grand Agroha Dham

Agarsen Seva Trust Launches Statewide Organisational Expansion from Amroha Vision of Service and Social Leadership …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *