विमेंस कार रैली सीज़न सिक्स” का भव्य आयोजन

 

लखनऊ – लखनऊ के सभी दस इनर व्हील क्लब्स, साथ ही बाराबंकी एवं फैजाबाद के क्लब्स ने मिलकर “विमेंस कार रैली सीज़न सिक्स” का आयोजन किया। इस वर्ष की थीम “सीज सर्वाइकल कैंसर” थी, जिसका उद्देश्य महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।

रैली में 50 से अधिक गाड़ियों ने भाग लिया, जिन्हें थीम अनुसार सजाया गया था। इसका फ्लैग-ऑफ मरीन ड्राइव से हुआ, जिसे अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील अध्यक्षा ममता गुप्ता एवं डिस्ट्रिक्ट 312 की अध्यक्षा आशा अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय मीडिया मैनेजर रजनी काठिया, राष्ट्रीय संपादक अनीता जैन, रैली कन्वेनर वर्षा विनय कुमार एवं मधु भार्गव, रैली चेयरमैन स्मिता अग्रवाल, जिला सचिव आभा वर्मा, जिला कोषाध्यक्ष शिखा भार्गव एवं सभी क्लब प्रेसिडेंट्स व सदस्यगण उपस्थित रहे।
रैली का समापन ग्रैंड जेवियर में हुआ, जहां मुख्य अतिथि के रूप में लखनऊ मेडिकल कॉलेज की वाइस चांसलर डॉ. सोनिया नित्यानंद एवं विभाग प्रमुख (स्त्री एवं प्रसूति रोग) डॉ. अंजू अग्रवाल को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वाइकल कैंसर के लक्षण, बचाव एवं उपचार पर विस्तृत जानकारी भी दी गई।

इस आयोजन ने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है तथा इस प्रकार की पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाएगी।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *