.. एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने को आगे आएं युवा रवीन्द्र कुमार

यूपी स्टेट एड्स कंट्रोल सोसायटी के तत्वावधान में युवा दिवस पर “4 की बात” अभियान की हुई शुरुआत
आयोजित हुई प्रदेश भर में विभिन्न प्रतियोगिताएं
छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ प्रतियोगिता के माध्यम से जानीं एचआईवी/एड्स से बचाव की बारीकियाँ


अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है यह दिन दुनिया भर में युवाओं की क्षमता, उपलब्धियों और योगदान को पहचानने के लिए समर्पित है इस वर्ष की थीम है क्लिक से प्रगति तकरू सतत विकास के लिए युवा डिजिटल मार्ग’ जो कि साल 2030 तक संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए नवीन डिजिटल समाधानों का उपयोग करने में युवाओं के संभावित योगदान पर प्रकाश डालता हैद्य इसी क्रम में प्रमुख सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को एचआईवी/एड्स की जागरूकता को लेकर सघन जागरूकता अभियान का आयोजन करने सम्बन्धी पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं द्य इसके तहत सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के तत्वावधान में एमिटी यूनिवर्सिटी में सघन जागरूकता अभियान ‘4 की बात’ शुरुआत हुयी जिसका उद्देश्य एचआईवी/एड्स से जुड़ी सही जानकारी जन- जन तक पहुंचे द्य
इस मौके पर सोसायटी के अपर परियोजना निदेशक रवींद्र कुमार ने छात्र- छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा शक्ति देश की रीढ़ की हड्डी है और इसके बगैर देश आगे बढ़ नहीं सकता द्य इसके लिए युवाओं का स्वस्थ और निरोगी रहना आवश्यक है और उन्होंने सभी से ‘4 की बात’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सहयोग माँगा जिससे कि देश को एचआईवी/ एड्स से बचाया जा सके द्य उन्होंने कहा कि एचआईवी को लेकर लोगों में भ्रान्ति है कि यह सिर्फ शारीरिक सम्बन्ध बनाने से ही होता है बल्कि इसके अन्य कारण भी हैं। यह संक्रमित इंजेक्शन से व संक्रमित खून चढ़ाने से भी होता है। उन्होंने युवा शक्ति से अपनी ऊर्जा का भरपूर उपयोग करते हुए कार्यक्रम से जुड़ने का आग्रह किया द्य
नुक्कड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त एमिटी कॉलेज, द्वितीय स्थान प्राप्त लखनऊ विश्वविद्याय व तीसरे स्थान पर इंटीग्रल यूनिवर्सिटी के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया द्य
इस अवसर पर प्रोफेसर अनिल कुमार, रमेश चंद्र श्रीवास्तव, दिनेश सिंह, पवन चंदेल, डॉ अरुण सिंघल, डॉ गीता, यूपीसैक्स से अनुज दीक्षित, नरेंद्र सिंह, डॉ ऋतु त्रिपाठी चक्रवर्ती, डॉ मधु अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *