तीन दिवसीय खेलकूद, वाद-विवाद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

 

 

 

 

लखनऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं का शुभारम्भ हुआ। 18 से 20 फरवरी तक चलने वाली प्रतियोगिताओं का शुभारंभ मुख्य अतिथि सचिव फीस नियामक समिति उत्तर प्रदेश एस के सिंह, विशिष्ट अतिथि प्रो0 ओ पी सिंह, विभागाध्यक्ष रक्षा अध्ययन, लखनऊ विश्वविद्यालय एवं प्रधानाचार्य  संजीव कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।                                       इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री संदीप कुमार, विभागाध्यक्ष श्री इंद्रजीत सचान, श्री प्रदीप कुमार, विभागाध्यक्ष रवि सचान, विभागाध्यक्ष श्री आनंद कुमार उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों द्वारा खेल प्रतियोगिता का झंडा फहराया गया और मशाल प्रज्जवलित भी की गई। इस अवसर पर अतिथियों ने छात्राओं द्वारा की गयी नृत्य प्रस्तुति को सराहा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एस के सिंह जी ने कहा छात्रों को नई तकनीक से अपडेट रहने के साथ छात्रों के स्किल डेवलपमेंट पर जोर देना चाहिए। खेलों में शत प्रतिशत भागीदारी पर भी ज़ोर दिया। विशिष्ट अतिथि प्रो ओ.पी. शुक्ला जी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना को अपनाने पर जोर दिया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य श्री संजीव कुमार सिंह जी ने कहा कि स्वस्थ तन के लिए खेलकूद प्रतियोगिताओं का होना बहुत आवश्यक ही है।

मंच संचालन कर रहे व्याख्याता मास कम्युनिकेशन डॉ नीरज कुमार ने बताया तीन दिन में 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, 300 मीटर दौड़, 800 मीटर दौड़, 1500 मीटर दौड़, शॉटपुट, बैडमिंटन, टीटी, वॉलीबॉल और दिव्यांग छात्रों के लिए म्यूजिकल चेयर, 50 मीटर दौड़ का आयोजन किया जाएगा।

खेल प्रतियोगिता के उद्घाटन के अवसर पर राजकीय पॉलीटेक्निक लखनऊ संस्था के कतिपय स्टाफ सदस्यों की ओर से डिसेबल बच्चों के लिए कार्य करने वाली संस्था परवरिश को 50 बैग प्रदान किए गए।

उद्घाटन के अवसर पर आयोजित छात्राओं की 800 मीटर दौड़ में प्रथम प्रिया शाह, दूसरा स्थान अनामिका पाल और ललिता यादव तीसरे स्थान पर रहीं। 800 मीटर छात्रों की दौड़ में अतुल प्रथम, विवेक शर्मा द्वितीय और सत्यम तृतीय रहे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *