सदस्यता महा-अभियान में लक्ष्य के सापेक्ष 128.64 प्रतिशत पूर्ति – विनय प्रताप सिंह

जनपद लखनऊ में बी-पैक्स सदस्यता महा अभियान में समस्त सहकारिता परिवार द्वारा विभाग द्वारा 82 समितियों में प्रति पैक्स 280 सदस्य के हिसाब से कुल 22960 सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। बैंक द्वारा प्रति बी-पैक्स 360 सदस्य बनाते हुए कुल 29537 नये सदस्य बनाये गये है जोकि सदस्यता महा-अभियान के कुल लक्ष्य 22960 के सापेक्ष 128.64 प्रतिशत पूर्ति के साथ जनपद-लखनऊ मण्डल में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यें जानकारियां प्रेसवार्ता के दौरान जिला बैंक के सभापति जिलाध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी लखनऊ विनय प्रताप सिंह ने प्रेस क्लब में दी।
विनय प्रताप सिंह ने बताया कि नये सदस्य बनाने पर प्रति बी-पैक्स मु0-91,718.00 रू0 के साथ कुल धनराशि मु0-74,98,688.00 रू0 की धनराशि जमा की गयी है। जनपद लखनऊ में सबसे ज्यादा सदस्य बनाने वाली बहु-उद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति (बी-पैक्स) नगराम दक्षिण 1012 बनाते हुए प्रथम स्थान पर, बी-पैक्स समेसी द्वारा 903 सदस्य बनाते हुए दूसरे स्थान तथा बी-पैक्स बंसतपुर 814 सदस्य बनाते हुए तीसरा स्थान प्राप्त किया है। जनपद में निर्धारित लक्ष्य 280 सदस्य प्रति बी‘-पैक्स के सापेक्ष 09 बी-पैक्स द्वारा 300 नये सदस्य, 29 बी-पैक्स द्वारा 400 तक नये सदस्य, 24 बी-पैक्स द्वारा 400 से अधिक नये सदस्य बनाये गये है। जनपद में इस अभियान के अन्तर्गत बी-पैक्स, बैंक, सहकारिता विभाग एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा विशेष योगदान दिया गया है।

उन्होंने बताया कि महा सदस्यता अभियान 2023-24 के दौरान जनपद की 82 बी-पैक्स द्वारा कुल 29537 सदस्य बनाते हुए जनपद-लखनऊ मण्डल में तीसरा स्थान प्राप्त किया गया। इस अभियान के अन्तर्गत बी-पैक्स नगराम द्वारा 1012 सदस्य बनाते हुए जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया गया।

 

 

 

जनपद में 45 बी-पैक्स में कम्प्यूटराइजेशन का कार्य कराया जा चुका है। शेष 27 बी-पैक्स में कम्प्यूटराइजेशन का कार्य प्रारम्भ किया जा रहा है। पिछलंे 20 वर्षाे से परिसमापन में चल रही 07 बी-पैक्स को पुर्नजीवित कराने का कार्य प्रारम्भ किया गया है। साथ ही जनपद में बी-पैक्स के माध्यम से किसानों को उर्वरक सुलभ कराने हेतु 72 उप केन्द्र खोले जाने का कार्य प्रारम्भ किया गया है।

उन्होने बताया कि समिति कृषकों को अधिकाधिक उर्वरक उपलब्ध कराये जाने के उद्देश्य से समिति की उर्वरक ऋण सीमा 5.00 लाख रूपये से बढ़ाकर 10.00 लाख रू0 करायी गयी।

प्रेस वार्ता में आवासन एवं नगरीय विकास मंत्री कौशल किशोर, योगेश शुक्ला, विधायक- बख्शी का तालाब, म अमरेश रावत, विधायक-मोहनलालगंज, दीपक सिंह, संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबन्धक, सहकारिता, लखनऊ मण्डल, लखनऊ, शैल कुमारी, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, जनपद-लखनऊ एवं कुलदीप चौधरी, सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी, जिला सहकारी बैंक लि0 लखनऊ मौजूद रहे।
ण्…………….

 

.

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *