3 नवम्बर से होगा 20 दिवसीय अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल-2023

– अवधी व्यंजन संग विभिन्न प्रकार के आकर्षक झूले मन मोहेंगे

– सम्पूर्ण अवध का हस्तशिल्प होगा आकर्षण का केन्द्र

– उत्तर प्रदेश के स्टॉल्स संग होगी सरकारी विभागों की सहभागिता

– मुख्य मंच पर होंगी अवध की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

-अवध टैलेंट हंट की होगी निशुल्क प्रतियोगिताएं                     पूजा srivastava

लखनऊ, 20 अक्टूबर 2023। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 3 नवम्बर 2023 से 22 नवम्बर 2023 तक 20 दिवसीय ‘ अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 ‘ का आयोजन सहस्वां-अर्जुनगंज, सुल्तानपुर रोड, नियर शहीद पथ लखनऊ में किया जायेगा। इस बात की जानकारी आज संस्था के प्रशासनिक कार्यालय बर्लिंग्टन मॉल लखनऊ में एक प्रेसवार्ता में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि  ‘ अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 ‘ मे अवध के लखनऊ, सुल्तानपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, भदोही, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, अंबेडकर नगर, प्रतापगढ़, बहराइच, बलरामपुर, गोंडा, हरदोई, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, श्रावस्ती, उन्नाव, फतेहपुर, कानपुर देहात, जौनपुर और मिर्जापुर के पश्चिमी हिस्सों संग, कन्नौज, पीलीभीत और शाहजहांपुर के अलावा अन्य राज्यों बिहार, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तराखण्ड, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश, गुजरात, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमांचल प्रदेश, हरियाणा, गोवा, छत्तीसगढ़, आंध्रप्रदेश, की कला संस्कृति, पर्यटन, हस्त शिल्प, देशी उत्पाद, वस्त्र, फर्नीचर, मसाले, हैण्डलूम-हैण्डी क्राफ्ट सहित अन्य चीजों के स्टाल और पैवेलियन के अलावा उत्तर प्रदेश के एक जिला एक उत्पाद, खादी ग्रामोद्योग, उत्तर प्रदेश पर्यटन, नाबार्ड, बैंक, सिडबी, राज्य आजीविका मिशन सहित अन्य सरकारी विभागों की सहभागिता होगी।

उन्होंने बताया कि प्रगति  ‘ अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023

इंटरनेट माध्यम के जरिये देश विदेश के लोगों से जुड़ेगा । इसके अलावा महोत्सव से, अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए महोत्सव के फेसबुक लिंक का प्रयोग सजीव प्रसारण के लिए किया जायेगा। विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 3 नवम्बर 2023 से 22 नवम्बर 2023 तक होने वाले 20 दिवसीय  ‘ अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 में निःशुल्क अवध टैलेण्ट हण्ट-2023 का आयोजन किया जायेगा, इसके तहत बच्चों व युवाओं की गायन, नृत्य, वादन, किड्स माॅडलिंग, मेंहदी, रंगोली, कबाड़ से जुगाड़, सिलाई, चित्रकला, निबंध लेखन, साइकिल रेस, खो-खो, कबड्डी, मिस्टर-मिस और मिसेज अवध प्रतियोगिताएं होंगी।

प्रेस वार्ता में में प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के उपाध्यक्ष एन.बी. सिंह ने बताया कि  ‘ अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 में अवध के विभिन्न जिलों के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली अनेक विभूतियों को अवध रत्न सम्मान से सम्मानित किया जायेगा, जिसमें महिलायें, पुरूष और बच्चे शामिल होंगे।

उन्होंने बताया कि  अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 की  सांस्कृतिक संध्या में रोजाना अवध के सभी जिलों के अलावा विभिन्न राज्यों के लोक नृत्य और लोक गायन के कार्यक्रम जैसे उत्तर प्रदेश का ख्याल नृत्य, रास नृत्य, झूला नृत्य, मयूर नृत्य, धोबिया नृत्य, चरकुला नृत्य, कठफोड़वा नृत्य, जोगिनी नृत्य, आल्हा-ऊदल गायन, राजस्थान का घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य, तेराताली नृत्य, गेर नृत्य, पंजाब का गिद्दा-भांगड़ा, हरियाणा का झूमर नृत्य, बिहार का जाट जाटिन नृत्य, झारखंड का फगुआ नृत्य, करमा नृत्य, महारास्ट्र का लावणी नृत्य, दसावतार और डिंडी नृत्य, गुजरात का गरबा नृत्य के कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा कवि सम्मेलन, मुशायरा, जादू, कठपुतली, बिरहा और आल्हा के कार्यक्रम होंगें।

एन.बी. सिंह ने आगे बताया की  ‘ अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023 के फूड जोन में अवधी शाकाहारी , राजस्थानी, पंजाबी, साउथ इण्डियन, गुजराती, चाइनीज, अवधी-मुगलई के अलावा देशी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केन्द्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों और युवाओं के लिए तमाम तरह के आकर्षक झूले होंगे।  ‘ अवध महोत्सव शॉपिंग कार्निवाल -2023

 में अवध के हस्तशिल्पियों के साथ अन्य राज्यों के हैण्डलूम हैण्डीक्राफ्ट्स, खादी ग्रामोद्योग, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक के समान, सहारनपुर का फर्नीचर, भदोही का कालीन, कश्मीर और लद्दाख में बने हुए गर्म कपड़े, शाल, गुजरात की सड़ियां व लहंगे, कानपुर का चमडे का सामन, घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित अचार, पापड़, क्राॅकरी, मेवे व अन्य सामानों के स्टाल और पैवेलियन होंगे।

                                         प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट

मोबाइल- 9415273448

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

South Indian Flavours Take Over Lucknow as ‘Dakshin Flavours’ Opens at Golden Tulip

A special celebration of Andhra cuisine and authentic coastal delicacies will continue until September 8 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *