सहारा हॉस्पिटल लखनऊ में 75 वें गणतंत्र दिवस (भारत पर्व ) के अवसर पर झंडारोहण

 

75 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर, सहारा हॉस्पिटल के प्रांगण में 26 जनवरी 2024 को प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। सर्वप्रथम सहारा हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर हेल्थ एवं सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने सामूहिक रूप से झंडारोहण किया, फिर सबने मिलकर राष्ट्रगान गाया।

गणतंत्र दिवस की शुभ बेला पर सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह जी ने हमारे मुख्य अभिभावक माननीय “सहाराश्री” जी को उनकी हमेशा से राष्ट्र के प्रति भावनाओं जिसे वह भारत पर्व के रूप में मनाते रहे हैं ,समस्त टीम के साथ‌ उन महत्वपूर्ण पलों को श्रद्धा के साथ याद किया।

गणतंत्र दिवस संदेश के बाद  सिंह ने वरिष्ठ जनों सहित हॉस्पिटल की टीम द्वारा भारत माता के प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की व श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। सहारा हॉस्पिटल की टीम ने भी ‌‌‌‌‌‌‌ भारत माता की जय द्वारा अपनी देशभक्ति की भावना व्यक्त की गई।

 

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार अनिल विक्रम सिंह जी ने बताया कि हमारे अभिभावक माननीय “सहाराश्री” जी समस्त सहारा इंडिया परिवार की टीम के साथ सदैव से ही इस दिन को राष्ट्रीय पर्व की तरह से मनाकर राष्ट्र के प्रति अपनी देश भक्ति व समर्पण की भावना व्यक्त करते रहे हैं। हम सभी उनके दिखाए पर पर चलकर उनके स्वप्न को पूरा करने की दिशा में निरंतर तत्पर है।

 

इस दिवस पर उन्होंने समस्त टीम को देश व‌ अपने कार्यस्थल पर समर्पित भाव से सेवा देने हेतु सदैव तत्पर रहने को कहा। साथ ही सभी धर्मों की एकजुटता व आपसी वैमनस्य से ऊपर राष्ट्र प्रेम को प्राथमिकता देने का संदेश दिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

EWS Row Deepens: 55 Doctors Selected, 350 Interviews in Just 8 Hours

Questions Over Transparency in Lucknow Health Recruitment ANYTIME NEWS NETWORK |  Fresh allegations have surfaced …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *