खरीदारी के साथ-साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग भी लुलु मॉल में

विनोद शर्मा
लखनऊ का सुप्रसिद्ध शॉपिंग डेस्टिनेशन लुलु मॉल ग्राहकों कि हर जरूरतों का ख्याल रखता है इसी क्रम में मॉल में इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन की शुरुआत हुई है, यह सुविधा एक साथ चार चार्जिंग प्वाइंट के साथ ग्राहकों को फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करेगी। जोकि शहीद पथ पर फ़ोर व्हीलर से यात्रा करने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा और उनकी यात्रा को सुगम बनाने का काम करेगा। यह चार्जिंग स्टेशन लुलु मॉल के बेसमेंट पार्किंग में स्थित है।
इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन डीएफओ (आईएफएस) मि. रवि कुमार सिंह ने किया।

लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने इस खास मौके पर कहा कि मॉल के बेसमेंट में स्थित चार इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग प्वाइंट उपलब्ध हैं जिनमें 4 वाहनों को एक साथ चार्ज किया जा सकता है। जिसमे सुपरफास्ट चार्जिंग के लिए 60 किलोवाट डीसी सीसीएस-2, तेज़ चार्जिंग के लिए 30 किलोवाट डीसी सीसीएस-2, फास्ट चार्जिंग के लिए 25 किलोवाट डीसी सीसीएस-2 और सामान्य चार्जिंग के लिए 7.4ॉ एसी टाइप-2 मौजूद हैं। हमे उम्मीद है ग्राहक इस सुविधा का भरपूर लाभ उठाएंगे।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Bank Pensioners Raise Serious Concerns Over Delayed Pension Revision and Healthcare Costs

“Retired Employees Facing Financial Distress,” Pensioners’ Body Questions Government and IBA Pooja Srivastava | Anytime …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *