मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोट देने की अपील 

लखनऊ, 12 मई 2024। लोकतंत्र के महापर्व को सफल बनाने के लिए सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था एलायंस सोशल एंड कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में आज प्रात:काल घंटाघर पुराने लखनऊ में आमजन को मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

दिलावर हुसैन के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज प्रात:काल घंटाघर पर बनो देश के भाग्य विधाता अब जागो प्यारे मतदाता, छुट्टी नहीं मनाना है वोट डालने जाना हैं जैसे अन्य स्लोगन की तख्तियां हाथों में लिए लोगों ने आम जनता से मतदान करने की अपील की।

इस मौके पर दिलावर हुसैन ने लोगों को पोस्टर बांट कर मतदान के महत्व बताया। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक राष्ट्र में मतदाताओं की महती भूमिका होती है। इस मौके पर संस्था के पदाधिकारियो आर.पी.सिंह, मोहम्मद अशफाक, असलम जावेद सिद्दीकी, रईस सिद्दीकी, मोहम्मद नसीम, प्रिंस इकबाल, कैसर काजमी ने जागरूकता अभियान के दौरान लोकतंत्र के महापर्व में सभी को शामिल होकर वोट डालने के लिए प्रेरित किया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Independence Day Celebrated with Fervour at Omaxe Hazratganj

  Lucknow. Independence Day was celebrated with great enthusiasm at the commercial complex of Omaxe …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *