समर कार्निवल में बच्चों नें दी विभिन्न कार्यक्रमों में सुन्दर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां

ग्रेस एट पेस (Grace at Pace) स्टूडियो एकेडमी के बच्चों नें दी विभिन्न कार्यक्रमों में सुन्दर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां

लखनऊ। ग्रेस एट पेस (Grace at Pace) स्टूडियो एकेडमी की ओर से यू०पी० दर्शन पार्क, गोमती नगर में आयोजित समर कार्निवाल कार्यक्रम में सुन्दर एवं मनमोहक प्रस्तुतियां की गयीं, जिसमें नृत्य, गायन, कीबोर्ड, हिप-हाप, गिटार में बच्चों ने सबका दिल जीता।

लोकनृत्य शिक्षक मोहित कपूर द्वारा प्रशिक्षित बच्चों नें घूमर राजस्थानी, सरस्वती वंदन, इत्ती सी हंसी आदि गानों पर प्रस्तुत दीं. जिसमें अमायरा, अनिका, काव्या, वर्तिका, त्रिशा, अविका, अकशिका, हिमानी, सीमा, अपर्णा तथा पुष्पा जी के साथ-साथ राजश्री वर्धन, राजश्री भारती अथवा श्रुति भी शामिल रहीं।

कथक की शिक्षिका नित्या निगम ने सुन्दर भावपूर्ण सूफी नृत्य को तैयार कराया, जिसमें अनन्या, अराध्या सिंह, फहीम खान, अंशिका तिवारी, सिधिकशा, ईशानवी जायसवाल, अराध्या पाठक आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। हिप-हाप डांस में दीपक माथुर द्वारा प्रशिक्षित अरिका और श्रेयांश ने वेस्टर्न डांस की प्रस्तुति दी। भारतनाट्यम शिक्षिक मीनू मैम ने अनन्दिता को नृत्य की शिक्षा दी।

कार्यक्रम में शिक्षक अभिषेक सिंह द्वारा बच्चों की पियानों और गिटार की शिक्षा प्रदान की। शिक्षत बच्चों, सानवी कन्नौजिया, दक्ष श्रीवास्तव, पलक सिंह, मालविका गुप्ता, अमिता कुरेशिया, भूमि पाण्डेय, अग्रिमा नें विभिन्न गानों पर प्रस्तुति दी। गायन में विजय सक्सेना जी ने बच्चों को एक ऋतु गीत तैयार कराया जो कि उनके गुरू आर०डी० सक्सेना द्वारा रचित ए स्वरबद्ध किया गया है, इसमें अनिन्दिता, वाची सिंह, अपूर्वा सक्सेना, अराध्या सक्सेना ने भाग लिया।

कार्यक्रम में सभी कलाओं में बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया और सबका दिल जीता। एकेडमी की निदेशक श्रीमती शैलजा श्रीवास्तव ने एकेडमी के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं तथा कार्यक्रम में आये सभी अतिथियों आदि का धन्यवाद देते हुए कहा कि एकेडमी के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बड़ी मेहनत और लगन से कार्यक्रम को सफल बनाया है। मै तहे दिल से उनका शुक्रिया अदा करती हूं। उन्होनें कार्यक्रम में हुई प्रस्तुतियों की प्रशंसा की और आगे भी ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत रहने के लिए कहा जिससे बच्चों को अपने मनपसंद गीत, संगीत नृत्य में आगे बढ़ने का मौका मिले।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *