


♦ उत्तर प्रदेश की राजधानी में जेष्ठ महीने के आखिरी दिनों में सोनी डिजाइनर स्टूडियो का बालाजी मंगल का विशाल भंडारे का आयोजन गौतम बुद्ध मार्ग पर किया गया इस मौके पर लखनऊ व्यापार मंडल के पदाधिकारी राजेंद्र अग्रवाल ने भगवान हनुमान जी की पूजा आराधना करते हुए भक्तगणों को प्रसाद बांटते हुए कहा यह भंडारा अपने आप में अनोखा है क्योंकि इस भंडारे में आमजन के साथ-साथ शहर के व्यापारी उद्यमी पत्रकार कार्यपालक अधिकारी और आम जन दिल से जुड़ता है
इस मौके पर सोनी डिजाइनर स्टूडियो के साझेदार सुमित गुप्ता और मोहम्मद नदीम ने कहा यह सब बाबा का कमाल है हम लोग को सिर्फ काम करते हैं जिसके एवज में लोगों का प्यार और दुआओं से तिजोरी भरी रहती है।
सोनी डिजाइनर स्टूडियो यह भंडारे में प्रसाद के रूप में जहां एक और छोले भटूरे पूरी सब्जी पुलाव और हलवा था वहीं रूहअफजें के शरबत और बोतल बंद पानी से लोग भूख और प्यास मिटा रहे थे ।
लखनऊ व्यापार मंडल ने भंडारे को सुचारू रूप से चलने और भक्तगणों के बीच में समन्वय स्थापित करने का महत्वपूर्ण रोल निभायाDICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …