सहारा हॉस्पिटल द्वारा युवा लड़कियों के लिए ब्रैस्ट कैंसर से सम्बंधित जागरूकता

सहारा हॉस्पिटल द्वारा करामत हुसैन पीजी कॉलेज निशातगंज में युवा लड़कियों के लिए ब्रैस्ट कैंसर से सम्बंधित जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर सहारा हॉस्पिटल के मेडिकल आन्कालजिस्ट डॉक्टर मोहम्मद सुहेल का कार्यक्रम के शुरआत में करामत सकूल की प्रिंसिपल व कार्डिनेटर द्वारा स्वागत किया गया।

डॉक्टर सुहेल ने अपने व्याख्यान में युवा लड़कियों को ब्रैस्ट कैंसर व उससे सम्बन्धित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए बताया कि उन्हें कैसे सेल्फ परीक्षण करते रहना चाहिए और यदि स्तन में गांठ या गिठान हो या निप्पल में गंदा पानी आता हो‌ या निप्पल के आकर में बदलाव आए तो देर न करते हुए सही समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। महिलाओं को किसी तरह से भी अपनी समस्या को छुपाना नहीं चाहिए। समय‌ रहते बचाव से गम्भीर परिणामों से बचा जा सकता है।

सही समय लक्षणों को पहचानकर तुरंत इलाज करवाना चाहिए।

इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग २५०से अधिक छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के आयोजन को सफल बनाने में करामत पीजी कॉलेज की प्रिंसिपल एवं सहारा हॉस्पिटल के मार्केटिंग विभाग का योगदान सराहनीय रहा।

 

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ सलाहकार के वरिष्ठ सलाहकार श्री अनिल विक्रम सिंह जी ने बताया कि हमारे अभिभावक माननीय सहाराश्री जी ने विश्वस्तरीय हास्पिटल निर्माण करवाया है जहां के अनुभवी चिकित्सकों की टीम ने केवल हास्पिटल में बल्कि समय समय‌ पर जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जनमानस को जागरूक करती रहती है। इसी क्रम में युवा लड़कियों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें जागरूक किया गया। श्री सिंह ने कहा कि महिलाओ को अपने प्रति स्वास्थ्य की अनदेखी न करें। बिना हिचकिचाए अपनी समस्या परिवार जनों को सही समय पर बताएं और सही समय पर इलाज ले।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *