यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से सीमा पार धन भेजने का भी काम करेंगा-डीजी यूपीयू

पूजा श्रीवास्तव

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन वैश्विक डाक नेटवर्क का उपयोग करके सीमापार प्रेषण (रेमिटेंस) के लिए यूपीआई का मूल्यांकन करेगा

यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के महानिदेशक (डीजी यूपीयू) मासाहिको मेटोकी ने केंद्रीय संचार, इलेक्ट्रोनिक्स एवं आईटी तथा रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की। मेंटोकी यूपीयू क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के लिए भारत के तीन दिवसीय दौरे पर हैं।

अश्विनी वैष्णव ने डाकघरों के डिजिटल रूप से संचालित नेटवर्क में रूपांतरण को साझा किया, जो दूरदराज के क्षेत्रों में सरकारी सेवाओं की द्वार तक डेलीवरी करने में सक्षम है। भारत में डाकघर यूपीआई और आईपीपीबी के माध्यम से वित्तीय समावेशन के लिए एक सफल मॉडल रहे हैं।

परस्पर बाततचीत के दौरान, डीजी यूपीयू ने डिजिटल अवसंरचना के माध्यम से भारत के वास्तविक डाकघरों के विस्तार की सराहना की और अन्य देशों में इसी तरह के मॉडल बनाये जाने पर बल दिया। उन्होंने डाक चौनलों के माध्यम से सीमा पार से धन भेजे जाने के साथ इसे समेकित करने के लिए यूपीआई प्लेटफॉर्म का मूल्यांकन करने पर भी सहमति जताई।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

A Culinary Extravaganza: ‘Dakshin Flavors’ Food Festival Begins at Golden Tulip Lucknow, Celebrating Authentic Coastal Delights

Pooja Srivastava Anytime News Network : The City of Nawabs is currently witnessing a vibrant …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *