राज्य के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के हितों पर विस्तार से चर्चा

 

उत्तर प्रदेश फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्टीरियल सर्विस एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं जिला अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने  लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके दिल्ली स्थित निज निवास पर शिष्टाचार एवं आत्मीय भेंट की। इस दौरान दोनों के बीच संगठन से जुड़े मुद्दों और राज्य के मिनिस्टीरियल कर्मचारियों के हितों पर विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक के दौरान प्रदीप चौहान ने लोकसभा अध्यक्ष को फेडरेशन कर्मचारियों की समस्याओं, लंबित मांगों तथा सेवा संरचना से संबंधित कई महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया। उन्होंने कर्मचारियों के हित में नीतिगत सुधार, पदोन्नति की व्यवस्था को सरल करने, कार्यस्थल वातावरण को और बेहतर बनाने तथा विभागीय स्तर पर पारदर्शिता बढ़ाने से जुड़े सुझाव भी प्रस्तुत किए।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ध्यानपूर्वक सभी मुद्दों को सुना तथा आश्वासन दिया कि कर्मचारियों के हितों और उनकी वास्तविक मांगों को उचित मंचों पर गंभीरता से रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि मिनिस्टीरियल कर्मचारी सरकारी तंत्र की रीढ़ हैं, इसलिए उनका कल्याण और कार्य सुविधा सरकार की प्राथमिकता में शामिल है।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Earth Care & Rule Enforcement! Badaun ARTO Plants Trees & Ruthlessly Crushes Overload & Unauthorized Vehicle Mafias!

Interceptor On Fire! ARTO Hariom Slaps Over 2.4 Lakh Fine, Seizes 14 Vehicles In A …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *