सीसीएसआई हवाईअड्डे के चारों ओर अवैध निर्माण, अवैध मांस की दुकानें, हवाई यातायात में बाधा डालने वाले पेड़ों/ इमारतों/ संरचनाओं, पर चर्चा

सीसीएसआई हवाईअड्डे ने सुचारू विमान संचालन के लिए जिला प्रशासन के साथ हवाईअड्डा पर्यावरण प्रबंधन समिति (एईएमसी) की बैठक की

पूजा श्रीवास्तव

सीसीएसआई हवाईअड्डे के चारों ओर अवैध निर्माण, अवैध मांस की दुकानें, हवाई यातायात में बाधा डालने वाले पेड़ों/ इमारतों/ संरचनाओं, हवाई अड्डे के आसपास पानी का ठहराव, साथ ही कचरे का निपटान जो पक्षियों और वन्यजीवों को हवाई अड्डे के करीब आकर्षित करता है। इन मुद्दो की चर्चा सुरक्षित हवाई अड्डे और विमान संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों की अध्यक्षता मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब एवं रण विजय यादव, अपर आयुक्त – प्रशासन, लखनऊ मण्डल द्वारा की गयी।

बैठक के बारे में जानकारी साझा करते हुए, सीसीएसआई हवाई अड्डे के प्रवक्ता ने कहा, लखनऊ हवाई अड्डा जिला प्रशासन के साथ-साथ वन विभाग, एलडीए और पुलिस के निरंतर समर्थन के लिए आभारी हैं और हम अन्य लंबित समस्याओं को हल करने में उनके सहयोग का अनुरोध करते हैं। हवाई अड्डे की टीम ने आयुक्त को हवाई क्षेत्र के अंदर और सीटी सईड में बरसाती नाले के निर्माण के बारे में भी जानकारी दी और इसे शहर के मुख्य नाले से जोड़ने के लिए प्रशासन से सहयोग मांगा।

मंडलायुक्त ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई करने और समस्या का समाधान करने का आदेश दिया। उन्होंने हवाईअड्डा अधिकारियों को सुरक्षित हवाईअड्डा संचालन के लिए विभिन्न सरकारी विभागों से पूर्ण समर्थन का भी आश्वासन दिया।

बैठक में लखनऊ हवाई अड्डे, नागरिक उड्डयन महानिदेशक, भारतीय हवाई अड्डा प्राधिकरण, एटीसी, एयरलाइंस के प्रतिनिधि, राजस्व विभाग, लखनऊ विकास प्राधिकरण, यपी पुलिस और यूपी राज्य वन विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *