सहकारिता से ही गांव का आर्थिक विकास संभव है- डा प्रवीण

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आर एस एस के सहकारिता क्षेत्र के अग्रणी संगठन सहकार भारती द्वारा जनपद के सड़वा चंद्रिका के उपाध्याय पुर के जूनियर हाईस्कूल विद्यालय परिसर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया इस मौके पर जनपद सहकार भारती इकाई को गठन किया गया । संगोष्ठी में सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने कहा कि सहकार भारती सहकारिता क्षेत्र का देश व्यापी संगठन है सहकारिता से ही गांव का आर्थिक विकास संभव है सहकार गंगा गांव योजना से नदी के किनारे गांव में सहकार भारती के माध्यम से लोगो को प्राकृतिक खेती सब्जी फल एवम् फूलो की खेती के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा

सहकार भारती एस एच जी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सह संयोजक राजेश शर्मा ने कहा कि , स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से ही गांव में परती भूमि पर बांस की खेती की जायेगी समूह के माध्यम से उपभोक्ता भंडार का संचा लन किया जायेगा प्रदेश एस एच जी प्रकोष्ठ प्रमुख़ कोमल गुप्ता ने कहा कि जनपद में एक जिला एक उत्पाद के अंतर्गत अबला से आचार मुरब्बा के अलावा आयुर्वेदिक औषधि के निर्माण की जानकारी दी

उन्होंने सहकार भारती के माध्यम से निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए प्रेरित किया ।

सहकार भारती उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री डॉ प्रवीण सिंह जादौन ने जनपद की की जिला कमेटी की घोषणा की ,जिसमें भाष्कर शर्मा को अध्यक्ष , आलोक मिश्र आजाद को उपाध्यक्ष , राकेश प्रताप सिंह को उपाध्यक्ष , इंद्रदेव मिश्र उपाध्यक्ष , कमलेश शर्मा को कोषाध्यक्ष , दिनेश कुमार शर्मा को महामंत्री , मनीष सिंह को सह संगठन प्रमुख , शिवप्रताप सिंह को एस एच जी प्रमुख़ , कल्पना तिवारी को महिला प्रमुख़ , पूर्णिमा को एस एच जी प्रमुख, अमित मौर्य, पंकज उपाध्याय , राम चन्द्र, प्रमोद ,डॉ रामचन्द्र, पवन, लल्लन शर्मा, ऋषी राज सिंह , नवीन सरोज को मंत्री राहुल सिंह को सदस्य, श्याम बाबा सदस्य, रोहित जायसवाल जिला सम्पर्क प्रमुख , निधाकांत पांड़े विधि प्रकोष्ठ प्रमुख़ , नीलेश कुमार पैक्स प्रकोष्ठ प्रमुख मनोनीत करते हुए घोषणा की गई । सभी पदाधिकारियों को उनके मूल कार्यों से अवगत कराते हुए सभी को सहकार भारती के उद्देश्यों को समझते हुए सभी को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए जोर शोर से कार्य की शुरूआत करने की अनुमति देते हुए शुभकामनाएं दी ।

कार्यक्रम की शुरुआत मां भारती और सहकार भारती की प्रार्थना से शुरू हुआ और संगोष्ठी का कुशल संचालन महामंत्री डी के शर्मा ने किया ।
आभार एवम् धन्यवाद ज्ञापित सोलर एनर्जी विकास सहकारी समिति लि प्रतापगढ़ के अध्यक्ष ललित शर्मा ने किया

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Sunil Srivastava Enters Graduate Constituency Race

Independent Candidate Puts Seven-District Outreach and Graduate Issues at the Centre of Campaign Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *