यूपी टिम्बर एसोसिएशन ने राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष को सौपा मांग पत्र

उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष मोहनीश त्रिवेदी जी द्वारा अपने दर्जनों पदाधिकारियों के साथ गन्ना संस्थान में आयोजित राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सम्मेलन में नगर अध्यक्ष,भारतीय जनता पार्टी व्यापार प्रकोष्ठ अभिषेक खरे के सहयोग से उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी व नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड सुनील सिंधी जी को उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन की ओर से पुश्तैनी, ई 3, ओल्ड एंड पेंडिंग एवम् ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के अंतर्गत एमओयू साइन करने वाले आवेदकों को आरा मशीन,प्लाईवुड,विनीयर का व्यापार शुरू करने हेतु लाइसेंस निर्गत करवाए जाने के संबंध में मांग पत्र सौपा।

श्री त्रिवेदी ने बताया कि पिछले 7 सालों से उत्तर प्रदेश टिम्बर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के ऐसे पीड़ित टिम्बर व्यापारियों को लाइसेंस दिए जाने हेतु संघर्ष करता चला आ रहा है जिनके बाबा,दादा व पिता के समय से पुश्तैनी व्यापार रहा व जिनको इस व्यापार का अनुभव है परंतु काफी सालो से ऐसे लोग अपना व्यापार शुरू पुनः करने हेतु भटक रहे है।

श्री त्रिवेदी ने कहा कि पीसीसीएफ द्वारा ऐसे व्यापारियों को लाइसेंस दिए जाने हेतु एक पत्र शासन को भेजा गया है यदि सरकार उक्त पत्र का क्रियान्वन सरकार द्वारा करवा दिया जाए तो कई सालो से अपने व्यापार को शुरू करने की आस लगाए बैठे लोगो को राहत मिल जाएगी।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

SP Reshuffles Teacher Constituency Strategy

Akash Agrawal and Sanjayan Tripathi Join Party, Declared Candidates for Key Teacher Seats Pooja Srivastava …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *