25 वर्षों के बाद पुनः शुरू हुआ जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड का उर्वरक एवं उपभोक्ता केंद्र*

 

*इस केंद्र के माध्यम से उर्वरक और उपभोक्ता सामग्रियों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी: चौधरी यशवीर सिंह*

।उरई l


लंबे समय के अंतराल के बाद आज जिले में एक महत्वपूर्ण विकास हुआ, जब जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड जालौन का उर्वरक एवं उपभोक्ता केंद्र पुनः शुरू किया गया। यह उद्घाटन समारोह उरई-बघौरा रोड स्थित जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार लिमिटेड के कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री चौधरी यशवीर सिंह ने दीप प्रज्वलित फीता काट कर उद्घाटन किया।
मुख्य अतिथि चौधरी यशवीर सिंह ने अपने उद्घाटन भाषण में कहा कि यह पहल किसानों एवं आम नागरिकों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि इस केंद्र के माध्यम से उर्वरक और उपभोक्ता सामग्रियों की आसान उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को उचित मूल्य पर आवश्यक वस्तुएं मिलेंगी और उन्हें अधिकाधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने सहकारी व्यवस्था को मजबूत करने और किसानों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया।


विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ के निदेशक हिरेंद्र मिश्रा ने कहा, “यह केंद्र किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया है। अब उन्हें उर्वरकों और उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता में कठिनाई नहीं होगी। यह हमारी सहकारी व्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगा और किसानों के सामाजिक-आर्थिक उत्थान में सहायक सिद्ध होगा।
मधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कृषि प्रधान जिले में ऐसे कदमों की बेहद आवश्यकता थी। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह पहल प्रदेश सरकार की विकास नीति के अनुरूप है।
उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ के निदेशक डॉ. प्रवीण सिंह जादौन ने कहा, उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह एवं समस्त संचालक गण बधाई के पात्र हैं। उपभोक्ता भंडार का लक्ष्य किसानों को समय पर आवश्यक वस्तुएं प्रदान करना है ताकि उनका कृषि कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। इस केंद्र के माध्यम से हम छोटे और सीमांत किसानों तक भी सेवाएं पहुंचाएंगे, जिससे उनकी कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी।
जिला सहकारी बैंक जालौन के अध्यक्ष ब्रज भूषण सिंह ने कहा सहकारी बैंक और उपभोक्ता भंडार के समन्वय से किसानों को उचित दरों पर उर्वरक उपलब्ध कराने का यह प्रयास एक मील का पत्थर साबित होगा। यह केंद्र कृषि क्षेत्र में निवेश को भी प्रोत्साहित करेगा।मधौगढ़ क्षेत्र के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कृषि प्रधान जिले में ऐसे कदमों की बेहद आवश्यकता थी। इस केंद्र के माध्यम से किसानों को लाभ मिलेगा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। यह पहल प्रदेश सरकार की विकास नीति के अनुरूप है।
भारतीय जनता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सूर्य नायक ने कहा किसानों को सस्ती दरों पर उर्वरक और आवश्यक उपभोक्ता सामग्री उपलब्ध कराने की यह योजना अत्यंत प्रशंसनीय है। इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलेगी और उनकी उत्पादकता में सुधार होगा।
जिला केंद्रीय सहकारी उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि यह केंद्र अब किसानों और आम जनता के लिए लाभकारी साबित होगा। उन्होंने बताया कि केंद्र में उर्वरकों के साथ-साथ उपभोक्ता आवश्यक वस्तुएं भी उपलब्ध रहेंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में समय पर सुविधाएं मिलेंगी और लोग आर्थिक रूप से सशक्त होंगे। उन्होंने आगे कहा कि यह प्रयास सहकारी व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक कदम है।
इस अवसर सहायक निबंधक कोऑपरेटिव विजय प्रकाश वर्मा, कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक विस्तार जोशी डॉ नवाब सिंह जादौन, जिला सहकारी बैंक के निदेशक युधवीर कांथरिया, कोट्टा नगर पालिका के अध्यक्ष सिया सरण व्यास,जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार में सुरजीत सिंह, जितेन्द्र भारती, राजकुमार सिंह, शैलेंद्र सिंह कुशवाहा, राजा सिंह सेंगर, प्रतिभा पांडे,सहकारी नेता जितेन्द्र पांडे,डी.सी.डी.एफ. जालौन के निदेशक पवन सिंह चौहान, ज्ञानद्र तिवारी अध्यक्ष केथरी संघ, उत्तम निरंजन सहकारी समिति मनोरा, मनोज सिंह सहकारी समिति सहायक, रूरू सिरसा सहकारी संघ के अध्यक्ष शिव सिंह, कुथौड़ा सहकारी संघ के अध्यक्ष दिनेश सिंह, ए.डी.सी.ओ. सुरेश चन्द्र वर्मा, दीपेंद्र प्रताप सिंह सचिव, ,सचिव प्रताप सिंह,सचिव चंदू महाराज, सचिव शर्मा,राकेश राजावत, राजकुमार परमार,उदय प्रताप सिंह,रामप्रकाश दौदेरिया,राजेंद्र सिंह भदोरिया,धीरेंद्र सिंह जादौन,राजीव कुमार निरंजन रामकुमार जादौन,हरिहर सिंह, नितिन कुमार सैनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे संचालन राम कुमार सिंह ने किया

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Earth Care & Rule Enforcement! Badaun ARTO Plants Trees & Ruthlessly Crushes Overload & Unauthorized Vehicle Mafias!

Interceptor On Fire! ARTO Hariom Slaps Over 2.4 Lakh Fine, Seizes 14 Vehicles In A …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *