भारतीय स्टेट बैंक के हजरतगंज स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय मे फायर ड्रिल

 

 

भारतीय स्टेट बैंक के हजरतगंज स्थित स्थानीय प्रधान कार्यालय मे फायर ड्रिल का आयोजन किया गया । फायर ड्रिल मे स्थानीय प्रधान कार्यालय के सभी स्टाफ एवं फायर एवं इमरजेंसी विभाग , लखनऊ, उत्तर प्रदेश के अग्निदलकर्मियों ने भी भाग लिया । फायर ड्रिल के दौरान बिल्डिंग के पाचवें तल पर आग लगाकर धुआँ निकालकर बिल्डिंग का फायर अलार्म बजाया गया एवं बिल्डिंग के कंट्रोल रूम से पी. ए. सिस्टम द्वारा बिल्डिंग को खाली करने की उद्घोषणा की गई इसी समय बिल्डिंग की विधुत सप्लाई भी पूरी तरह काट दी गई ।

बैंक के सभी कर्मियों द्वारा जिसमे मुख्य महाप्रबंधक, महाप्रबंधक- नेटवर्क -1, महाप्रबंधक-नेटवर्क-2, महाप्रबंधक-नेटवर्क-3 एवं मंडल विकास अधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगणों ने बिना किसी बिलंब के बिल्डिंग को खाली कर दिया । तदुपरांत स्टेशन फायर आफिसर हजरतगंज श्री राम कुमार रावत की अगुवाई में फायर ब्रिगेड कर्मियों द्वारा बिल्डिंग के आठवें फ्लोर पर हायड्रौलिक प्लेटफॉर्म लैडर लगाकर एक बैंक कर्मी का रेसक्यू आपरेशन किया, इसके बाद अग्निशमन दल एवं बिल्डिंग के अग्नि सुरक्षा कर्मियों ने फायर फायटिंग आपरेशन किया । बैंक के फायर आफिसर नें कंट्रोल रूम स्टाफ सदस्यों की सहायता से फायर फायटिंग आपरेशन मे भाग लेकर विभिन्न अग्निशामकों से आग बुझाने का तरीका भी बताया । तदोपरांत 13.15 बजे ऑल क्लियर की उद्घोषणा की गई और सभी बैंक स्टाफ अपने-अपने ड्यूटि स्थल पर वापिस चले गए ।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *