लखनऊ में 24 नवम्बर को होगा पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह का भव्य शुभारम्भ

 

 

 

लखनऊ,22 नवम्बर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्रीमान आलोक कुमार जी 24 नवम्बर को लखनऊ में अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के संबंध में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति अवध प्रान्त की ओर से शुक्रवार को विश्व संवाद केन्द्र जियामऊ में प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता को लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति अवध प्रान्त के संयोजक श्री राजकिशोर जी और समिति के पालक अधिकारी प्रशान्त भाटिया ने संबोधित किया।

 

समिति के संयोजक श्री राजकिशोर ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन भारतीय इतिहास का स्वर्णिम अध्याय है। ग्रामीण पृष्ठभूमि वाले सामान्य परिवार की बालिका से एक असाधारण शासनकर्ता तक की उनकी जीवनयात्रा आज भी प्रेरणा का महान स्रोत है। उन्होंने बद्रीनाथ से रामेश्वरम तक और द्वारिका से लेकर पुरी तक आक्रमणकारियों द्वारा क्षतिग्रस्त मंदिरों का उन्होंने पुनर्निर्माण करवाया। प्राचीन काल से चलती आयी और आक्रमण काल में खंडित हुई तीर्थयात्राओं में उनके कामों से नवीन चेतना आयी। इन बृहद कार्यों के कारण उन्हें ‘पुण्यश्लोक’ की उपाधि मिली। राजकिशोर ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का लोक कल्याणकारी शासन भूमिहीन किसानों, भीलों जैसे जनजाति समूहों तथा विधवाओं के हितों की रक्षा करनेवाला एक आदर्श शासन था। उन्होंने सामाजिक समरसता के आधार पर शासन किया।

 

लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह समिति अवध प्रान्त के पालक अधिकारी श्री प्रशान्त भाटिया ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर के जीवन व आदर्श की जानकारी नई पीढ़ी को हो सके इसलिए त्रिशताब्दी वर्ष समारोह का भव्य शुभारम्भ लखनऊ में सुनिश्चित हुआ है। समारोह का उद्घाटन 24 नवम्बर 2024 दिन रविवार को अपराह्न 03 बजे सिटी मॉन्टेसरी स्कूल (CMS) गोमतीनगर विस्तार, निकट शहीद पथ, लखनऊ में होगा।

प्रशान्त भाटिया ने बताया कि इस अवसर पर *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री आलोक कुमार जी मुख्य अतिथि* के रूप में उपस्थित रहेंगे। विशिष्ट अतिथि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी समारोह केन्द्रीय समिति की सचिव डा. माला ठाकुर व बावन मंदिर अयोध्या धाम के पीठाधीश्वर पूज्य महंत श्री बैदेही बल्लभ शरण जी महाराज की पावन उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम की *अध्यक्षता पूज्य लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के वंशज श्री उदय राजे होलकर* जी करेंगे।

प्रशान्त भाटिया ने बताया कि 24 नवम्बर को सीएमएस विद्यालय में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जायेगी। इसके साथ ही अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी होगा। इसके अतिरिक्त अहिल्याबाई के जीवन पर आधारित एक लघु फिल्म दिखाई जायेगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों में नृत्य नाटिका की प्रस्तुति व बहनों द्वारा युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में 301 बहनें अहिल्याबाई की वेशभूषा धारण करेंगी।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

First Prakash Purb of Sri Guru Granth Sahib Celebrated with Deep Devotion and Fervor at Alambagh Gurudwara

– Anytime News Network The historic Gurudwara Alambagh in Lucknow witnessed vibrant celebrations on the …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *