*”क्या उद्यमी अच्छी सड़कों पर चलने लायक नहीं?”*

 

लखनऊ की सरोजिनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया की हालत दयनीय है। तमाम दावों और जिलाधिकारी की अच्छी मंशा के बावजूद, इस क्षेत्र की सड़कें और नालियां अभी भी बदहाल हैं। यें बातें लघु उद्योग भारती, लखनऊ उपाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव ने जारी एक बयान में कहीं ।                               सरोजिनी नगर इंडस्ट्रियल एरिया मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन पिछले दो साल से इस मुद्दे को उद्योग बंधु में उठा रहा है, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

 

लघु उद्योग भारती, लखनऊ के उपाध्यक्ष रितेश श्रीवास्तव ने कहा कि हाल ही में, एक आदेश के बाद, जिसमें कहा गया था कि अब यूपीएसआईडीए इंडस्ट्रियल एरिया की देखभाल करेगा, काम रुक गया है। उद्योगपतियों का कहना है कि जब नगर निगम ने इस साल 31 मार्च 2025 तक का टैक्स वसूला है, तो उन्हें तब तक इसकी देखभाल करनी चाहिए। यह एक गंभीर मुद्दा है जिस पर तत्काल ध्यान देने की आवश्यकता है।

 

इस महीने की 25 तारीख को फिर से एक उद्योग बंधु बैठक है, लेकिन उद्योगपतियों को लगता है कि इसमें भी कुछ आश्वासन मिलेंगे, लेकिन कुछ खास नहीं होगा। यह सवाल उठता है कि क्या उद्योगों की बुनियादी जरूरतें जैसे कि सड़क, अच्छी ड्रेनेज सिस्टम, बिजली, पानी भी सालों से विकसित इंडस्ट्रियल एरिया में मिलने लायक नहीं हैं? यह एक गंभीर सवाल है जिस पर सरकार और संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *