माहेश्वरी समाज लखनऊ का होली मिलन निराला नगर में

माहेश्वरी समाज लखनऊ कार्यकारिणी की तरफ़ से सभी आने वाले सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया

लखनऊ डेस्क । माहेश्वरी समाज लखनऊ द्वारा होली मिलन कार्यक्रम माधव सभागार निराला नगर में समाज के परिवारों के साथ मिलकर अत्यंत धूमधाम से मनाया गया
समाज के मीडिया प्रभारी विनोद माहेश्वरी द्वारा उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया
सर्वप्रथम भगवान महेश को दीप प्रज्वलित किया गया
माहेश्वरी समाज लखनऊ कार्यकारिणी की तरफ़ से सभी आने वाले सदस्यों का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया जिसमें शरद लाहोटी , राधेश्याम जाजू ,गोविंद भुराडिया, विनम्र माहेश्वरी ,नितिन माहेश्वरी , विनोद माहेश्वरी ,आशीष माहेश्वरी ,निखिल बलदुआ, पंकज तोशनीवाल ,राजीव बंग, निर्भय माहेश्वरी , गौरव बलदुआ , हनुमान लोया , सुशील लोया एवं अन्य सभी सम्मिलित रहे
मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत महिला मंडल की तरफ से की गई जिसमें
महेश वंदना-नीरू बल्दुआ एवं ललिता चांडक
नृत्य कार्यक्रम-मान्या कलंत्री
यशोदा कान्हा प्रस्तुति -अंकिता एवं आइस्नी अटल द्वारा
वुमन इम्पावरमेंट प्रस्तुति -आरोही बल्दुआ
मारवाड़ी नृत्य -एकता एवं दीक्षा बल्दुआ श्री हरि स्त्रोत -ओजस्वी माहेश्वरी
संयुक्त प्रस्तुति -किरन कलंत्री,आभा काबरा, मनीषा चोला, अनीता गटटानी, नविता माहेश्वरी, विनीता विजयवर्गीय, शिखा माहेश्वरी,नीलम झवर , शुभ्रा बल्दुआ एवं मान्डवी बल्दुआ द्वारा दी गई है
महिला मंडल के सदस्यों द्वारा मारवाड़ियों के मुख्य त्योहार गणगौर पर भी गीत गाए
मंच का संचालन अत्यंत ख़ूबसूरती के साथ विनम्र माहेश्वरी द्वारा किया गया
मंत्री निखिल बलदुआ द्वारा उपस्थित अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया गया एवं होली की शुभकामनाएं दीं एवं समाज में कार्यक्रम समाज के सदस्यों को अधिक से अधिक संख्या में आने पर ज़ोर दिया
अध्यक्ष शरद लाहौटी जी द्वारा
कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनों को उनको समाज के लिए वक़्त निकाल कर आने के लिए धन्यवाद दिया गया

कार्यक्रम का समापन ढोल नगाड़ों एवं फूलों की होली के साथ किया गया जिसमें समाज के समस्तजन सम्मिलित हुए सभी ने उत्साहपूर्वक फूलों की होली के कार्यक्रम में अत्यंत आनंद के साथ भाग लिया
कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सुरुचिपूर्ण भोजन का आनंद लिया
भोजन व्यवस्था के लिए युवा परिषद के अध्यक्ष सुनील लोया एवं युवा टीम को उनकी ज़िम्मेदारी के लिए धन्यवाद दिया गया
अंत में कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा कार्यक्रम में उपस्थिति सभी सदस्यों को आने के लिए के लिए धन्यवाद दिया।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *