नारी शक्ति गौरव उत्सव” में महिलाओं का सम्मान*

 

 

*महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा दी है:चारु चौधरी*

 

*स्वावलंबी महिला पूरे परिवार और समाज को मजबूती देती है: पुष्पेंद्र सिंह*

are vah ji nahin aaya to

राठ (हमीरपुर)।

बुंदेलखण्ड की प्रमुख सामाजिक संस्था अनुरागिनी द्वारा आज तहसील सभागार राठ में नारी शक्ति गौरव उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन का उद्देश्य महिलाओं की उपलब्धियों को पहचान देना और समाज में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा प्रदान करना था।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त मंत्री चारु चौधरी रहीं। उन्होंने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन से पहचान बना रही हैं। चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो या उद्यमिता, महिलाओं ने अपनी प्रतिभा से समाज को नई दिशा दी है। हमें गर्व है कि बुंदेलखण्ड की महिलाएं भी आत्मनिर्भर बन रही हैं। अनुरागिनी संस्था का यह प्रयास निश्चित ही महिला सशक्तिकरण की दिशा में सराहनीय है।

उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़ी उन महिलाओं को सम्मानित किया, जिन्होंने आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, स्वच्छता और सामाजिक बदलाव के क्षेत्रों में सराहनीय कार्य किया है।

इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में हमीरपुर पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह, राठ विधायक मनीषा अनुरागी और जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत मौजूद रहीं।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा समूह से जुड़ी ग्राम गलिया की अंकिता तथा ग्राम नौरंगा की सत्यभामा को नारी शक्ति गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि गांव और समाज की असली ताकत उसकी महिलाएं होती हैं। स्वावलंबी महिला पूरे परिवार और समाज को मजबूती देती है। ऐसे आयोजनों से महिलाओं का हौसला बढ़ता है और उन्हें नई दिशा मिलती है।

अनुरागिनी संस्था के अध्यक्ष डॉ. प्रवीन सिंह जादौन ने कहा कि संस्था पिछले 28 वर्षों से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में महिला शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और उद्यमिता को प्रोत्साहन देने का कार्य कर रही है। नारी शक्ति गौरव उत्सव का उद्देश्य उन महिलाओं को सामने लाना है जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपनी राह बनाई और समाज में परिवर्तन की अलख जगाई। हमारा संकल्प है कि हर महिला आत्मनिर्भर बने और समाज में अपनी मजबूत पहचान बनाए।

जिला पंचायत अध्यक्ष जयंती राजपूत ने कहा कि महिलाओं का सम्मान करना समाज को नई सोच और प्रेरणा देता है। यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक है, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करता है।

राठ विधायक मनीषा अनुरागी ने कहा कि “महिला सशक्तिकरण का आधार शिक्षा और आत्मनिर्भरता है। अनुरागिनी संस्था वर्षों से इस क्षेत्र में जो कार्य कर रही है, वह प्रशंसनीय है। समाज में बदलाव तभी संभव है जब महिलाएं अपने अधिकारों और अवसरों को पहचानें।

संस्था के कार्यक्रम संयोजक महेंद्र सोनी ने बताया कि आयोजन में जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और महिला समूहों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को रोजगारपरक जानकारियाँ भी दी गईं।

कार्यक्रम के समापन पर महेंद्र सोनी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह का हृदय से आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक हमीरपुर के अध्यक्ष चक्रपाणी त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी राठ अभिमन्यु कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव सिंह, जिला प्रबंधक एनआरएलएम प्रशांत कुमार मिश्रा, जिला केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के अध्यक्ष उपेन्द्र सिंह राजावत, भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष महेन्द्र शुक्ला, महिला थाना प्रभारी गायत्री सिंह, प्रशांत भूषण सिंह, रामऔतर साहू, रामजी अर्जरिया,अनुरागिनी संस्था से श्याम करण प्रजापति एवं राम सागर सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन अराधना राजपूत ने किया।

नारी शक्ति गौरव उत्सव आत्मनिर्भरता की दिशा में कार्यरत महिलाओं के लिए एक प्रेरणादायी मंच साबित हुआ, जिसने समाज में महिला सशक्तिकरण को लेकर नई ऊर्जा और जागरूकता प्रदान की।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

Villages Transform When Farmers, Women & Youth Unite” – Cooperative Meet in Orai

‘Prosperity Through Cooperation’ Drives Rural Growth Agenda Anytime News Network | Pooja Srivastava A grand …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *