सहारा हास्पिटल में रोबोटिक सर्जरी की बढ़ रही लोकप्रियता

 

-मरीज कर रहे रोबोटिक सर्जरी की गॉल ब्लैडर में पथरी के आपरेशन कराने का चुनाव

गोमतीनगर स्थित सहारा हास्पिटल में कुछ माह पहले प्रारम्भ की गयी कि रोबोटिक सर्जरी की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। हाल ही में सहारा हॉस्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डॉ पुनीत गुप्ता जी ने गोरखपुर से आए दो भाइयों की जांच में गॉल ब्लैडर में पथरी का ऑपरेशन कराने की सलाह दी गयी तो दोनों ने रोबोटिक सर्जरी से आपरेशन कराने का चुनाव किया। इसी प्रकार मरीजों की सूची काफी लम्बी चौड़ी है, जिन्होंने रोबोटिक सर्जरी का विकल्प चुना है।
हास्पिटल के गैस्ट्रो सर्जन डा. पुनीत गुप्ता ने बताया कि रोबोटिक सर्जरी का सबसे बड़ा फायदा यह है कि बेहद छोटा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया जाता है। इसमें रिकवरी भी जल्दी होती है और कैमरे के जरिए पूरा ऑपरेशन लाइव दिखता रहता है। इसके हाई डेफिनेशन वीडियो और फोटो रिकॉर्ड रहते हैं। जूम इन करके डॉक्टर माइनर और नाजुक अंगों की सर्जरी आसानी से कर सकते हैं। मरीज को सामान्य ऑपरेशन के मुकाबले बहुत कम दर्द होता है। असहनीय दर्द से छुटकारा मिलता है।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ सालों में मेडिकल सेक्टर में रोबोटिक सर्जरी का इस्तेमाल काफी बढ़ा है। इस सर्जरी की मदद से अब मुश्किल से मुश्किल ऑपरेशन किया जा रहा है। शरीर के कुछ ऐसे अंग होते हैं, जहां पहुंचना मुश्किल और खतरनाक होता है। हालांकि रोबोट से की जाने वाली सर्जरी की मदद से इन अंगों तक भी आसानी से पहुंचा जा सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि कैंसर जैसे खतरनाक रोग में भी यह सर्जरी कारगर है। रोबोटिक सर्जरी को लेकर एक भ्रांति है कि यह सर्जरी रोबोट करता है जबकि यह प्रक्रिया सर्जन द्वारा रोबोटिक मशीन के माध्यम से की जाती है।

रोबोटिक सर्जरी में पूरा कंट्रोल एक कंप्यूटराइज्ड कंसोल पर बैठे सर्जन के हाथ में होता है। रोबोट के साथ सर्जरी इसलिए बेहतर मानी जाती है क्योंकि शरीर के लक्षित अंग की विजिबिलटी अच्छी होती है। इसकी मदद से आसानी से किसी मुश्किल जगह पर मौजूद गांठ या कैंसर सेल को रिमूव किया जा सकता है। मरीज के शरीर में डाला गया एक स्पेशल कैमरा ऑपरेशन वाली जगह का एक 3डी सीन दिखाता है।

सहारा हॉस्पिटल के वरिष्ठ गैस्ट्रो सर्जन डॉ पुनीत गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने अपनी विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के लिए रोबोटिक सर्जरी का चयन कर सफलतापूर्वक सहारा हॉस्पिटल में इलाज करवाया। सफल इलाज पाकर मरीज बेहद सन्तुष्ट थे।

सहारा इंडिया परिवार के वरिष्ठ अनिल विक्रम सिंह ने बताया कि हमारे अभिभावक सहाराश्री जी की दूरदर्शिता की वजह से रोबोटिक सर्जरी जैसा अत्याधुनिक उपकरण सहारा हॉस्पिटल में जनमानस के लिए सौगात के रूप में मिला है जहां निरंतर मरीजों को इसके माध्यम से उत्कृष्ट कोटि का उत्तम इलाज मिल रहा है।
रोबोटिक सर्जरी के फायदे की वजह से अब कई लोग इसका चयन कर सहारा हॉस्पिटल में सफलतापूर्वक इलाज ले रहे हैं।

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *