भारत एक बार फिर से विश्व को शिक्षा के माध्यम से दिशा देने की कोशिश कर रहा है- प्रंशात सिंह अटल

धार्मिक एव भारतीय सभ्यता को दर्शाता सेंट्रल पब्लिक स्कूल का वार्षिक उत्सव

सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में दिखी संस्कृति की झलक

भारत एक बार फिर से विश्व को शिक्षा के माध्यम से दिशा देने की कोशिश कर रहा है। आज हम हर क्षेत्र में नई ऊचांईयों को छू रहें है वजह हमारे प्रधांनमंत्री का विजन है हम चांद के आगे जाने जा रहे यही नही बल्कि हर क्षेत्र में लगातार आगे निकलने का काम कर रहे है।यंे बातें सेंट्रल पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव के मुख्य अतिथि के रूप में चीफ स्टैंडिंग काउंसिल इलाहाबाद हाई कोर्ट बार काउंसिल के सदस्य प्रशांत सिंह अटल ने रजनीखण्ड स्थित विद्यालय परिसर में कही।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ निसार खान भोजपुरी कलाकार राज शर्मा कमरुल हुदा स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या पांडे संस्थापक जे एन पांडे अध्यक्ष ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में दीपक प्रकाश,गणेश वंदना,स्वागत नृत्य नाटिका – जल बचाओ,
के साथ-साथ स्कूल की छात्र-छात्राओं द्वारा कई तरह की प्रस्तुतियां दी गई जिसमें ़ डांस, योग, प्रदर्शन, अभिनंदन समारोह, ज़ुम्बा डिस्प्ले, मिकी माउस डांस, हाथ ताली नृत्य हनुमान चालीसा,सांकेतिक भाषा में राष्ट्रगान, पेश किया गया।
इस अवसर पर भोजपुरी कलाकार निसार खान ने कहा कि वह एक मध्यम परिवार से है उन्होंने बहुत मेहनत से इस मुकाम को हासिल किया है उसके लिए लगातार परिश्रम करते रहना पढ़ेगा यदि हम किस्मत के सहारे रहे तो किनारे पर ही पढ़े रह जायेंगे। कुछ भी अगर करना है तो पढ़ना जरुर पढ़ेगा वरना हर जगह से पिछड़ जाओंगे।

एक्टर राज शर्मा द्वारा बताया गया कि छात्र किसी भी बोर्ड से पढ़ाई करें, मनचाहा लक्ष्य प्राप्त करने की संभावना उसकी इच्छा शक्ति ही तय करती है।
प्रधानाचार्य दिव्या पांडे ने बताया कि स्कूल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अपने एनुअल फंक्शन को अलग अंदाज में मना रहा है।

स्कूल की प्रधानाचार्य दिव्या पांडे ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

 

 

 

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

From Information to Opportunity, From Opportunity to Enterprise

DICCI UP and SIDBI organise entrepreneurship awareness campaign in Hardoi; focus on schemes, finance and …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *