सहारा हास्पिटल में कई अनुष्ठान के साथ देवी मां सरस्वती की पूजा

मिली तिवारी

बसंत पंचमी के अवसर पर बुधवार को सहारा हास्पिटल में ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा की गयी। हास्पिटल के मल्टीपरपज हाल में सहारा कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेस की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइरजर अनिल विक्रम सिंह की मौजूदगी में पूजा के विविध अनुष्ठान पूर्ण किये गये।

सहारा कालेज आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज की प्रधानाचार्या प्रोफेसर रूसली निर्मल की अगुवाई में छात्राओं ने देवी सरस्वती मां की प्रतिमा के समक्ष वन्दना श्लोक व आरती गाई । इसके बाद महामाई की पूजा में पुष्पांजलि, आरती आदि अनुष्ठान के बाद प्रसाद वितरित किया गया।

सहारा इंडिया परिवार के सीनियर एडवाइजर श्री अनिल विक्रम सिंह ने कहा कि वर्ष 2009 में सहारा हॉस्पिटल को हमारे मुख्य अभिभावक माननीय सहाराश्री जी द्वारा इस हास्पिटल को जनमानस को समर्पित किया गया था। जिस सोच के साथ सहारा हॉस्पिटल का निर्मित करवाया है, उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी मिलकर नित नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने को तत्पर है। श्री सिंह ने कहा कि हास्पिटल में गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सेवाओं के साथ ही संस्कारों को बढ़ावा देने वाले धार्मिक अनुष्ठान किये जाते हैं, इसका जीवन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और कार्य में निरंतर गुणवत्ता बनी रहती है।

———————————————————————–

About ATN-Editor

Anytime news:- Web News portal, weekly newspaper, YouTube news channel,

Check Also

India Strengthens Patient Safety Net with New Biovigilance Programme

Anupriya Patel launches 7th National Formulary of India 2026; India rises to 8th globally in …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *